फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three lakh rupees were received for providing a bank account to cyber thugs

Gurugram News: साइबर ठगों को एक बैंक खाता मुहैया कराने पर मिले थे तीन लाख रुपये

Wed, 04 Sep 2024 02:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Three lakh rupees were received for providing a bank account to cyber thugs
पुलिस ने बिहार निवासी आरोपी को किया गिरफ्तार, तीन मोबाइल बरामद
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। साइबर क्राइम थाना मानेसर क्षेत्र में 78 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर ठगों को खाता मुहैया कराने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बिहार के औरंगाबाद निवासी नवनीत कुमार भारती के रूप में हुई है। एक खाता बेचने पर उसे तीन लाख रुपये मिलते थे। आरोपी चाइनीज भाषा बोलने, लिखने व पढ़ने में सक्षम है। वह चाइनीज ठगों के संपर्क में था और ठगी करने में उनका साथ देता था जिसके लिए उसे पैसे मिलते थे। आरोपी को पहले भी दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है और तिहाड़ जेल में भी बंद रह चुका है। रिमांड के दौरान आरोपी के कब्जे से 3 मोबाइल, 2 सिम व 30 हजार रुपये की नकदी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार साइबर क्राइम थाना मानेसर में बीती 14 अक्तूबर 2023 को एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी। जिसमें कहा गया कि सोशल मीडिया बेस्ड टास्क पूरा करने के नाम पर धोखाधड़ी करके उससे लगभग 78 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। मामले में एसीपी साइबर क्राइम प्रियांशु दीवान के निर्देशानुसार साइबर क्राइम मानेसर के प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार की टीम ने एक आरोपी को बेंगलुरू से काबू किया। आरोपी की पहचान बिहार के औरंगाबाद निवासी नवनीत कुमार भारती के रूप में हुई। जिसे पूछताछ व बरामदगी के लिए अदालत में पेश कर 6 दिन की रिमांड पर लिया गया। वहीं आरोपी को काबू करने के लिए पुलिस टीम द्वारा लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया था। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी लोगों से बैंक खाते खरीद कर साइबर ठगों को उपलब्ध करवाता था। वह अब तक 6 बैंक खाते साइबर ठगों को उपलब्ध करा चुका था। पुलिस इस केस में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन



दुबई और चीन कई बार जा चुका है आरोपी

एसीपी प्रियांशु दीवान के अनुसार पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि बिहार का रहने वाला युवक ठगी के मामले में चाइनीज से संपर्क में आने के बाद उनकी भाषा सीखा। बाद में ठगी के मामले में कई बार दुबई, चीन गया । मानेसर साइबर थाना पुलिस ने जब ठगी के पैसों की तलाश की तो इन खाताधारकों की ओर से खातों को बेचने का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed