फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three lakh rupees looted after assaulting a sadhu

Gurugram News: साधु के साथ मारपीट कर तीन लाख लूटे

Fri, 28 Mar 2025 11:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Three lakh rupees looted after assaulting a sadhu

विज्ञापन

फिरोजपुरझिरका। झिर मंदिर रोड आलाघाटी के पास स्थित शनि देव मंदिर परिसर में रहने वाले एक साधु के साथ अज्ञात बदमाशों ने मारपीट कर तीन लाख रुपए की लूट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर सिटी थाना पुलिस छानबीन में जुट गई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।

पीड़ित साधु रामचरण दास पुत्र रतिदास महाराज निवासी झिर रोड़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आलाघाटी शनि मंदिर के पास उन्होंने अपनी कुटिया बनाई हुई है। यहां बैठकर वह प्रभु का गुणगान करता है। बृहस्पतिवार रात्रि आठ बजकर पंद्रह मिनट पर शनि मंदिर पर भोजन करके वापिस अपनी कुटिया में विश्राम करने चला गया। अचानक चार अज्ञात बदमाश कुटिया में घुस आए और बिजली का बल्ब बंद कर दिया। इससे कुटिया में अंधेरा हो गया। चारों अज्ञात बदमाश मेरा गला दबा कर जान से मारने की धमकी देने लगे। कहने लगे जो भी तेरे पास है वह हमें दे दो वरना तुझे जान से मार देंगे। इसके बाद मारपीट करते हुए मेरे बैग में रखे लगभग तीन लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। यह राशि मुझे भक्तों के द्वारा दी हुई दान पुण्य और भेट की राशि थी।
विज्ञापन

-----------------
वर्जन
पुलिस को शिकायत मिली है पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो भी आरोपी होगा उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
-संजीव कुमार, थाना प्रबंधक, सिटी फिरोजपुर झिरका ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed