{"_id":"66283a4a8b2af41d1d09fbc4","slug":"three-laborers-buried-under-soil-collapse-while-digging-basement-one-dead-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-29684-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बेसमेंट की खोदाई के दौरान मिट्टी ढहने से तीन मजदूर दबे , एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बेसमेंट की खोदाई के दौरान मिट्टी ढहने से तीन मजदूर दबे , एक की मौत
विज्ञापन
दो को कराया अस्पताल में भर्ती, गुस्साए मजदूरों ने किया हंगामा, एंबुलेंस भी तोड़ी
सेक्टर-92 में सिग्नेचर ग्लोबल की साइट पर हुई घटना
पुलिस ने बल प्रयोग कर हंगामा कर रहे मजदूरों को खदेड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-92 में बिल्डर की साइट पर बेसमेंट की खोदाई के दौरान मिट्टी ढहने से तीन मजदूर दब गए जिसमें से एक की मौत हो गई। जबकि दो को सेक्टर-10 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही सेक्टर-10 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया।
दूसरी ओर घटना से गुस्साए मजदूरों ने हंगामा कर दिया और यहां जमकर तोड़-फोड़ भी की। इस दौरान मजदूरों ने एंबुलेंस को भी तोड़ दिया। मजबूरन पुलिस को बल प्रयोग करते हुए हंगामा कर रहे मजदूरों को खदेड़ना पड़ा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसीपी शिव अर्चन शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मजदूरों को काम करने के लिए कोई सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराने की बात सामने आई है। मामले में शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
सेक्टर-92 के गांव मेवका में सिग्नेचर ग्लोबल की तरफ से प्रोजेक्ट बनाया जा रहा है। इसमें करीब 50 फीट गहरे बेसमेंट का निर्माण करने के लिए खोदाई की जा रही थी। मंगलवार शाम करीब सवा 4 बजे खोदाई करते हुए अचानक मिट्टी ढह गई और इसमें तीन मजदूर दब गए। आनन-फानन यहां मौजूद अन्य मजदूरों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस भी मौके पर पहुंच गई ओर राहत बचाव कार्य तेजी से किया जाने लगा। जब तक मिट्टी में दबे मजदूरों को निकाला जाता तब तक एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान झारखंड के रहने वाले 31 वर्षीय सिद्धू मरांडी के रूप में हुई। मजदूर की मौत से गुस्साए अन्य मजदूरों ने यहां हंगामा करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं शव को ले जाने के लिए मौके पर आई एंबुलेंस में भी तोड़-फोड़ कर दी। इसके बाद पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। दूसरी एंबुलेंस बुलाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
एसीपी का कहना:
राहत एवं बचाव कार्य पूरा कर लिया गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शिवअर्चन शर्मा, एसीपी