{"_id":"6783f21858514f1ab80ce614","slug":"three-green-police-stations-will-be-built-in-the-district-at-a-cost-of-rs-17-crore-gurgaon-news-c-25-1-as11003-100440-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जिले में 17 करोड़ की लागत से बनेंगे तीन ग्रीन पुलिस थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जिले में 17 करोड़ की लागत से बनेंगे तीन ग्रीन पुलिस थाने
विज्ञापन
स्टाफ को नहीं होगा ज्यादा गर्मी और सर्दी का अहसास, बिजली की भी होगी बचत
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। उधार की बिल्डिंग में चल रहे जिले के तीन नए थानों को जल्द ही अपना भवन मिलेगा। इन थानों के निर्माण पर 17 करोड़ 65 लाख रुपये खर्च होंगे। इन थानों में महिला थाना, सिटी थाना नूंह व पिनगवां थाना शामिल है। यह निर्माण हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन की ओर से कराया जाएगा। इन भवनों का एस्टीमेट बनाकर नक्शा पास कराने के लिए भेजा हुआ है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द नक्शा पास हो जाएगा। तीनों थानों के यह नए भवन जिले में सबसे अलग होंगे। इनमें स्टाफ को अंदर न तो अधिक गर्मी का अहसास होगा और न ही सर्दी का। इसके कारण बिजली की भी बचत होगी। हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के एसडीओ हंसराज ने बताया कि नूंह जिले में पहली बार ग्रीन थानों के भवन बनने जा रहे हैं।
इन भवनों में स्टाफ को रहने के लिए कमरे, शौचालय, पार्किंग, मालखाना, थाना प्रबंधक कमरा, मुंशी कमरा जैसी तमाम सुविधाएं उपलब्ध होंगी। पिनगवां थाने का तीन मंजिला नया ग्रीन भवन बिजली बोर्ड के समीप पौने दो एकड़ जमीन पर करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार होगा। इसमें ग्राउंड फ्लोर पर थाना प्रबंधक, महिला और पुरुष जांच अधिकारियों के कमरे, हवालात, मालखाना, मुंशी कमरा, पुरुष, महिला और विकलांगों के लिए शौचालय बनाए जाएंगे। इसके बाद पहले फ्लोर पर महिला और पुरुष जांच अधिकारियों के अलग-अलग कमरे बनाए जाएंगे। दूसरे फ्लोर पर थाना प्रभारी सहित पुरुष और महिला पुलिस कर्मियों के लिए रहने के कमरे बनाए जाएंगे। इसके अलावा जिम की सुविधा भी उपलब्ध होगी। नूंह सिटी और महिला थाने का नया ग्रीन भवन 12 करोड़ की लागत से सालाहेड़ी गांव में पौने तीन एकड़ जमीन पर बनाए जाएंगे। इनमें भी पिनगवां थाने की तरह ही सभी सुविधाएं मिलेंगी। नूंह सिटी थाने का भवन चार मंजिल का बनाया जाएगा। इसमें बिल्डिंग के नीचे ही वाहन पार्किंग रखी जाएगी। इसके अलावा अन्य सभी सुविधाएं एक समान होंगी। महिला थाना भी पिनगवां थाने की तर्ज पर बनेगा।
क्या है ग्रीन भवन
ग्रीन बिल्डिंग को बनाने के लिए डबल दीवार लगाई जाती है, जिनके बीच में खाली जगह भी छोड़ी जाती है। यह तकनीक भवनों को अधिक ऊर्जा-कुशल और पर्यावरण अनुकूल बनाने में मदद करती है। ग्रीन बिल्डिंग के अंदर न तो गर्मी का अहसास होगा और न ही सर्दी का। इसके कारण स्टाफ को गर्मियों में एसी और कूलर चलाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। ठीक उसी प्रकार सर्दियों में भी गर्म हीटर जलाने की आवश्यकता नहीं होगी। ऐसा होने से बिजली की बचत भी होगी। यह सुविधा जिले में पहली बार मिलेगी।
विज्ञापन
तीनों थानों की नई बिल्डिंग बनाई जाएगी। ये थाने ग्रीन बिल्डिंग योजना के तहत बनाए जाएंगे। इसको लेकर कागजी कार्रवाई चल रही है। - विजय प्रताप, पुलिस कप्तान, नूंह।