फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three Gram Panchayats of Tawadu block honored for being TB free

Gurugram News: टीबी मुक्त होने पर तावड़ू खंड की तीन ग्राम पंचायतें सम्मानित

Thu, 05 Jun 2025 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Three Gram Panchayats of Tawadu block honored for being TB free
स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल, अब तक 14 ग्राम पंचायतें हो चुकी हैं टीबी मुक्त घोषित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। स्वास्थ्य विभाग की ओर से तपेदिक यानी टीबी को जड़ से खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। इसी कड़ी में तावड़ू उपमंडल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बृहस्पतिवार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर तीन ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त पंचायत घोषित कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान गोगजाका, जफराबाद और सेवका पंचायत को प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. निहाल सिंह सोलंकी की उपस्थिति में नगर पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि संजय गोयल द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर डॉ. सोलंकी ने बताया कि अब तक तावड़ू खंड की कुल 14 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित हो चुकी हैं। इनमें से 11 पंचायतों को पहले ही जिला उपायुक्त द्वारा ब्रॉन्ज प्रतिमा देकर सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने आगे बताया कि ये प्रतिमाएं पंचायतों को तीन स्तरों पर दी जाएंगी। पहली बार टीबी मुक्त होने पर ब्रॉन्ज प्रतिमा, लगातार दूसरी बार पर सिल्वर प्लेटेड प्रतिमा और लगातार तीसरी बार टीबी मुक्त रहने पर गोल्ड प्लेटेड प्रतिमा से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि संजय गोयल और डॉ. निहाल सोलंकी ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए इसे भारत को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस मौके पर टीबी सुपरवाइजर विपिन कुमार, हेल्थ सुपरवाइजर सुनील कुमार और पूरा नर्सिंग स्टाफ भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed