फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three-Day Gathering Begins in Adbar Village; Robust Security and Traffic Arrangements in Place

Gurugram News: अड़बर गांव में तीन दिवसीय जलसा शुरू, सुरक्षा व ट्रैफिक के पुख्ता इंतजाम

Sun, 05 Apr 2026 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Three-Day Gathering Begins in Adbar Village; Robust Security and Traffic Arrangements in Place
नूंह। अड़बर गांव में आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक जलसा शनिवार से शुरू हो गया। जलसे को सफल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए इंतजामिया कमेटी ने व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं। बड़ी संख्या में लोगों की आमद को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए दो दर्जन से अधिक वैकल्पिक रास्ते तैयार किए गए हैं, ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। इसके अलावा चार अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन




जलसे के शुभारंभ अवसर पर तब्लीगी जमात के अमीर हजरत मौलाना शाद साहब ने जलसागाह में पहुंचकर अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने उपस्थित लोगों को दीनी बातें बताते हुए समाज में फैली बुराइयों से दूर रहने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया। उनके विचारों को सुनने के लिए दूर-दराज से आए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। करीब 150 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जिन्हें 10 से अधिक नाकों पर लगाया गया है। सदर थाना प्रभारी नूंह प्रवीण ने बताया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed