फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three arrested for sending drugs to Israel through courier

Gurugram News: कूरियर से इस्राइल मादक पदार्थ भेजने के मामले में तीन गिरफ्तार

Sun, 05 Nov 2023 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for sending drugs to Israel through courier
9 अगस्त को 512 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया था, एक आरोपी फरार
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। कूरियर के जरिए ढाई करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ को इस्राइल भेजने के मामले में हरियाणा स्टेट नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक आरोपी अभी भी फरार है। इस मामले में एचएसएनसीबी (हरियाणा स्टेट नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) के अधिकारियों ने उद्योग विहार थाने में केस दर्ज कराया।

हरियाणा स्टेट नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज सांगवान ने बताया कि उनकी टीम ने बीती 9 अगस्त को 512 ग्राम एम्फैटेमिन (नशीले पदार्थ) बरामद किया था। जो कूरियर के माध्यम से इस्राइल भेजा जा रहा था। इसकी बाजार में कीमत ढाई करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस मामले में जांच अधिकारी ने बताया कि एक नवंबर को इस मामले में आरोपी जुबेर हसन खान निवासी वन विहार कालोनी देवनगर रोड जयपुर व श्रीकांत त्रिपाठी उर्फ कन्नू निवासी कीर्ति नगर गोपालपुरा लालकोठी जयपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी जुबेर ने बताया कि उसको यह नशीला पदार्थ इस्राइल भेजने के लिए हिमाचल प्रदेश के कुल्लू निवासी रामलाल ने दिया था। आरोपी जुबेर हसन खान के कहने पर आरोपी श्रीकांत त्रिपाठी ने यह नशीला पदार्थ दिल्ली के पुलकित नाम के व्यक्ति से लाकर पार्सल बनाकर डीएचएल कूरियर कंपनी जयपुर में जमा कराया था। वीरवार 2 नवम्बर को आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी रामलाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने बताया कि इस पार्सल की एवज में एडवांस में उन्हें चार लाख रुपये दिए गए थे। यह नशीला पदार्थ मौसिको निवासी इस्राइल को भेजना था। अब इस मामले में पुलकित तोमर निवासी मॉडल टाउन दिल्ली की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिसकी तलाश की जा रही है। हरियाणा स्टेट नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक अनिल यादव ने बताया कि नशे का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। उनकी टीम की ओर से लगातार संदिग्ध स्थानों पर छापा मारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से संपर्क रखने वाले भी टीम के राडार पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed