{"_id":"68a45f225808cc4f450e7039","slug":"three-arrested-for-robbing-manappuram-gold-miscreants-taken-away-8-5-kg-gold-kept-in-323-packets-in-gurugram-2025-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gurugram: मणप्पुरम गोल्ड ब्रांच में डकैती करने वाले तीन गिरफ्तार, 323 पैकेटों में 8.5 किलो सोना ले गए थे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: मणप्पुरम गोल्ड ब्रांच में डकैती करने वाले तीन गिरफ्तार, 323 पैकेटों में 8.5 किलो सोना ले गए थे बदमाश
Tue, 19 Aug 2025 06:40 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 19 Aug 2025 06:40 PM IST
सार
हरियाणा के गुरुग्राम में मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा में डकैती डालने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। बदमाश शाखा में ऑडिटर बनकर आए थे। हथियार के बल पर 8.56 लाख रुपये और 8.540 किलो सोना लूटकर ले गए थे।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गुरुग्राम की शीतला कॉलोनी स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा में हुई डकैती का खुलासा हो गया है। शनिवार की शाम हथियार के बल पर 8.56 लाख रुपये नकदी और 8.540 किलो सोना लूटने मामले में पुलिस ने तीन आरोपी गिरफ्तार किए हैं।
आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ ऑडिटर बनकर मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा में आए थे और स्टाफ ने कंपनी के अधिकारी समझकर उनको चाय भी पिलाई थी। मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी क्षेत्र मैनेजर जयदीप की शिकायत पर सेक्टर-5 थाने में मामला दर्ज किया था।
अपराध शाखा सेक्टर-10 की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा में डकैती करने वाले तीन आरोपी मंगलवार को गुरुग्राम के धनकोट गांव के पास से गिरफ्तार किए हैं।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान सोनीपत के सिवानका गांव निवासी मोहन उर्फ मोहना (22 वर्ष), सोनीपत के डसना गांव निवासी सन्नी उर्फ सुनील (20 वर्ष) और करनाल के खुरलत गांव निवासी राहुल उर्फ बेहरा (21 वर्ष) के रूप में हुई है।

पूछताछ में इन तीनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा में डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मामले में एक साथी आरोपी के साथ बोलेरो गाड़ी में सवार होकर आए थे।
उनकी गाड़ी शीतला माता रोड स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा से कुछ दूर पहले ही खराब हो गई थी तो इनका एक साथी गाड़ी को वापस लेकर चला गया। वहीं, ये पांचों मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा में डकैती करने चले गए।
वारदात के दौरान उनके कुछ साथी शाखा के अंदर चले गए, जबकि कुछ साथी निगरानी के लिए बाहर खड़े हो गए। योजनानुसार उन्होंने मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा में डकैती डाली और नकदी व सोना लूटकर भाग गए थे।
आरोपियों पर दर्ज हुए मामले
आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड जांचने पर पता चला कि आरोपी मोहन उर्फ मोहना के खिलाफ हत्या करने का प्रयास व शस्त्र अधिनियम के तहत छह मामले सोनीपत में दर्ज हैं। वहीं, आरोपी सन्नी के खिलाफ मारपीट, लड़ाई-झगड़ा करने के तीन मामले में सोनीपत में दर्ज हैं।

मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा में डकैती मामले में पुलिस ने तीन आरोपी गिरफ्तार किए हैं। आगामी कार्रवाई के लिए तीनों आरोपी बुधवार को अदालत में पेश किए जाएंगे। डकैती मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - मुकेश कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध-2), गुरुग्राम।
क्या था मामला
शनिवार की शाम को शीतला कॉलोनी स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा में पांच बदमाशों ने करीब 8.5 किलो सोना और नकदी लूटी थी। पांच युवक शाखा में ऑडिर बनाकर आए थे और हथियारों के बल पर स्टाफ को काबू करके डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। डकैती डालने आए बदमाशों में एक व्यक्ति सरदार की वेशभूषा में करीब 5.30 बजे अंदर आया और उसने खुद काे ऑडिटर बताया।

गले में कपंनी का रिबन पहने होने से शाखा के गार्ड व कर्मचारियों को शक नहीं हुआ। इसके बाद अन्य साथी भी अंदर आ गए थे। ऑडिटर बताने वाले युवक ने शाखा को बंद करने के लिए कहा। ऐसे में स्टाफ नकदी और सोने के पैकेट रखने के लिए सेफ रूम में जाने लगे तो तीन बदमाश उनके साथ अंदर चले गए।
इसी दौरान बदमाशों ने गन की बट मारकर स्टाफ कर्मचारी श्रीकृष्ण व गिरेंद्र सिंधू को घायल कर दिया। वहीं, एक बदमाश ने सिक्योरिटी गार्ड प्रद्युमन पटेल के सिर में बट मारकर घायल कर दिया। बदमाश शाखा में रखे 1250 पैकेटों में से 323 पैकेटों में रखे सोने के आभूषण लूटकर ले गए थे। उन्होंने गले में मणप्पुरम कंपनी का रिबन गले में डाल रखा था।