{"_id":"68aa0d5116a84bfc090a23f6","slug":"three-arrested-for-roaming-around-with-the-intention-of-looting-on-the-strength-of-weapons-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-65386-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: हथियारों के बल पर लूटपाट की फिराक में घूम रहे तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: हथियारों के बल पर लूटपाट की फिराक में घूम रहे तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपियों से बटन वाला चाकू, मोबाइल और रॉड बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपराध शाखा सेक्टर-43 की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को डूंडाहेड़ा गांव के पास से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। तीनों युवक हथियार के बल पर राहगीरों से लूटपाट करने की फिराक में घूम रहे थे। पुलिस ने आरोपियों से बटन वाला एक चाकू, एक मोबाइल, लोहे की रॉड बरामद की है।
आरोपियों की पहचान गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के ककड़ा खोर निवासी कुलदीप उर्फ बल्लू बकरा, रोहतासपुर (बिहार) के मोरनापुर गांव निवासी अरबाज आलम उर्फ पंडत और तनाऊ (नेपाल) के खेरानी गांव निवासी बीबास उर्फ सूजन उर्फ रोनी के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ उद्योग विहार थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी बीबास ने गुरुग्राम से चोरी करने की एक अन्य वारदात को भी अंजाम देने का खुलासा किया है।
आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड जांचने पर पता चला कि कुलदीप पर मारपीट करके चोरी करने के तहत एक मामला और आरोपी बीबास उर्फ सूजन पर चोरी करने के तीन मामले गुरुग्राम में दर्ज हैं। आगामी कार्रवाई के लिए आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।