{"_id":"65a6f829fb31a1ff0a0766ca","slug":"three-arrested-for-providing-fake-bank-accounts-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-23619-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: फर्जी बैंक खाते मुहैया कराने वाले तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: फर्जी बैंक खाते मुहैया कराने वाले तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर नौकरी दिलवाने का डालते थे विज्ञापन
नौकरी के लिए संपर्क करने पर खुलवाते थे बैंक खाते
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर थाना साउथ पुलिस टीम ने जालसाजों को फर्जी बैंक खाते मुहैया कराने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 6 मोबाइल फोन, 6 डेबिट कार्ड, 38 सिम कार्ड और दस हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
साइबर क्राइम के मामले में कार्रवाई करते हुए एसीपी साइबर क्राइम विपिन अहलावत और साइबर थाना साउथ के प्रभारी इंस्पेक्टर शाहिद अहमद की अगुवाई में एएसआई संदीप कुमार की टीम ने तीन आरोपियों को सोहना रोड, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान नूंह के जमालगढ़ निवासी इरशाद, नूंह के लफूरी निवासी शाहरुख खान व सैफ के रूप में हुई।
-- --
सोशल मीडिया पर नौकरी दिलवाने के नाम पर करते हैं ठगी
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि सोशल मीडिया पर नौकरी दिलवाने के विज्ञापन पोस्ट करते हैं। जब कोई व्यक्ति नौकरी के नाम पर इनसे संपर्क करता है, तो ये उन्हें नौकरी दिलाने से पहले उन लोगों के दस्तावेज लेकर उनका बैंक में खाता खुलवाते हैं। उन बैंक खातों का एक्सेस, सभी दस्तावेज अपने पास रख लेते थे। उस बैंक खातों की जानकारी उपरोक्त आरोपी अपने अन्य साथियों को दे देते थे। ठगी के रुपयों को खुलवाएं गए खातों में ट्रांसफर करवाते हैं।
विज्ञापन
-- --
डीसीपी का कहना
डीसीपी साउथ सिद्धांत जैन कहा कि बैंक खाते उपलब्ध करवाने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जालसाज सोशल इंजीनियरिंग का इस्तेमाल कर लोगों को लुभावने पोस्ट डालते हैं। ऐसे में ठगी से बचने के लिए लोगों को जागरूक होने की जरूरत है।

कोलाघाट पक्के पुल के पत्थरों में नहीं लगे रिफ्लेक्टर। संवाद