फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three arrested for cheating Rs 71 lakh in the name of giving loan

Gurugram News: लोन देने के नाम पर 71 लाख की ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार

Wed, 01 Nov 2023 12:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for cheating Rs 71 lakh in the name of giving loan
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। साल भर पहले एक व्यक्ति से बीमा पालिसी पर लोन देने के नाम पर 71 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर पूर्व थाना पुलिस ने मंगलवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों पहचान नार्थ दिल्ली के शकूरपुर निवासी जितेंद्र कुमार, रानी बाग निवासी प्रदीप और गाजियाबाद के इंद्रापुरम निवासी देवेंद्र त्यागी के रूप में हुई। जितेंद्र व प्रदीप को दिल्ली व देवेंद्र को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया।

एसीपी साइबर अपराध विपिन अहलावत ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ से पता चला कि इन्होंने पीड़ित से इंश्योरेंस पालिसी करवाकर उसके आधार पर लोन देने की बात कर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। जितेंद्र ने दस प्रतिशत कमिशन के लिए ठगी की वारदात में अपना बैंक खाता उपलब्ध करवाया था। देवेंद्र व प्रदीप वाइस चेंज डिवाइस के माध्यम से लड़की की आवाज में लोगों के साथ बात कर ठगी करते थे।
विज्ञापन


जितेंद्र, प्रदीप पर महाराष्ट्र, उत्तराखंड व छत्तीसगढ़ में छह और देवेंद्र पर छत्तीसगढ़ में एक मामला दर्ज है। इन आरोपियों ने अब तक लगभग सौ लोगों के इस तरह की ठगी कर चुके थे। इनके पास से पांच मोबाइल फोन व वाइस चेंज डिवाइस बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed