{"_id":"60a7f1488ebc3e43aa45eb57","slug":"three-accused-of-killing-a-bodybuilder-arrested-gurgaon-news-noi583052359","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉडी बिल्डर की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉडी बिल्डर की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
गुरुग्राम। ग्वाल पहाड़ी पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव बंधवाड़ी में बॉडी बिल्डर की गांव के ही युवकों द्वारा ताश खेलते समय गाली-गलौच के बाद हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता ने जिन पांच युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था, पुलिस ने उनमें से तीन को गिरफ्तार कर जुर्म कबूल करवा लिया है। मुख्य आरोपी दो दिन पहले बॉडी बिल्डर से हुए झगड़े के बाद भी उससे बदला लेने पर उतारू था।
गांव बांधवाड़ी में बॉडी बिल्डर 29 वर्षीय संदीप ऊर्फ कालू का गांव के ही दिनेश उर्फ मेजर से चार दिन पहले किसी बात पर झगड़ा हो गया था। मेजर संदीप से बदला लेना चाहता था। इसी साजिश के तहत बुधवार शाम मेजर ने गांव के ही जगबीर को संदीप के घर भेजा। जगबीर संदीप को ताश खिलाने के बहाने गांव से बाहर सूरजमल के खाली कमरे पर ले गया। यहां मेजर व गांव का ही एक अन्य युवक प्रवीन पहले से ही मौजूद था। युवक ताश खेलने लगे। ताश खेलते वक्त भी मेजर व संदीप में गाली-गलौच हो गई। इसके बाद मेजर, जगबीर और प्रवीन ने कमरे में ही पड़े फावड़े व पत्थरों से संदीप के सिर पर वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया।
रात भर संदीप जब घर नहीं लौटा तो संदीप के परिजन उसे तलाशते हुए सूरजमल के कमरे पर पहुंचे। वहां संदीप का लहूलुहान शव उन्हें मिला। उस समय प्रवीन कमरे से निकलकर ही जा रहा था। परिजनों को देख वह मौके से भाग गया। पुलिस ने संदीप के पिता की तहरीर पर तीन आरोपियों को गांव से ही 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में इन्होंने जुर्म को कुबूल लिया है। हत्या में प्रयुक्त हथियार व सबूतों को जुटा लिया गया है। मुख्य आरोपी दिनेश उर्फ मेजर को रिमांड पर लिया जाएगा। वहीं प्रवीण व जगबीर को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।