{"_id":"6025355b8ebc3ee8f533aabf","slug":"three-accused-arrested-in-murder-case-gurgaon-news-noi565061868","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हमले के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा हमले के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
गुरुग्राम। हत्या की नीयत से गांव धनकोट निवासी एक युवक पर फायरिंग करने वाले तीन बदमाशों को सेक्टर-40 अपराध शाखा ने मंगलवार शाम को फरीदाबाद के गांव मोहला से गिरफ्तार किया।
पीड़ित गांव धनकोट निवासी सुनील कुमार दिल्ली एयरपोर्ट पर कार्यरत है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई एक कार, तीन पिस्टल व चार कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों में प्रदीप गांव धनकोट का ही निवासी है। वहीं, दो अन्य आरोपियों की पहचान पलवल जिले के गांव सिहोल निवासी मनीष कुमार व गांव खजुरका निवासी पंकज के रूप में की गई है।
पुलिस की शुरुआती पूछताछ के मुताबिक, तीन साल पुराने झगड़े के चलते रंजिशन आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था। मालूम हो कि पिछली 27 जनवरी को सुनील कुमार के ऊपर गांव में ही बाबा श्याम चौक पर फायरिंग की गई थी। युवक कार में सवार होकर आए थे और फायरिंग करके फरार हो गए थे। सहायक पुलिस आयुक्त (क्राइम) प्रीतपाल ने बताया कि आरोपियों को दो दिन की रिमांड पर लिया गया था।
विज्ञापन
महंगी शराब पीने को लेकर बढ़ा था मामला
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित सुनील व आरोपी प्रदीप साथ में ही बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान सुनील से प्रदीप ने कहा कि पहले तू अच्छी ब्रांडेड शराब पीता था अब देशी पीने लगा है। इस पर सुनील ने प्रदीप को थप्पड़ जड़ दिया था। यही बात रंजिश की वजह बनी और प्रदीप ने अपने साथियों के साथ मिलकर 27 जनवरी को हत्या के इरादे से सुनील पर गोलियां चलाई थीं। पुलिस के मुताबिक, प्रदीप के कहने पर ही पंकज उत्तर प्रदेश से हथियार लेकर आया था। फायरिंग के दौरान सुनील की छाती एवं पेट में गोली लगी थी।