{"_id":"64ec1f3be40de8d1c3064b16","slug":"threatening-to-set-fire-to-slums-by-putting-posters-trying-to-spoil-atmosphere-before-jalabhishek-yatra-2023-08-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nuh Yatra: पोस्टर लगाकर झुग्गियों में आग लगाने की धमकी, जलाभिषेक यात्रा से पहले माहौल खराब करने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh Yatra: पोस्टर लगाकर झुग्गियों में आग लगाने की धमकी, जलाभिषेक यात्रा से पहले माहौल खराब करने की कोशिश
Mon, 28 Aug 2023 10:04 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 28 Aug 2023 10:04 AM IST
सार
गुरुग्राम के सेक्टर 69 में ट्यूलिप व्हाइट के सामने बनी दो सौ झुग्गियों के बाहर दो पोस्टर लगाए गए। इसमें लिखा है कि 28 अगस्त तक इन झुग्गियों को खाली कर दिया जाए। अगर कोई इन झुग्गियों को खाली नहीं करेगा तो वह अपनी मौत का जिम्मेदार स्वयं होगा।
विज्ञापन
गुरुग्राम में लगाए गए पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नूंह में खंडित जलाभिषेक यात्रा के दो दिन पहले सेक्टर 69 में बसी झुग्गियों के बाहर पोस्टर लगा कर खाली करने और आग लगाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। बादशाहपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वहां रहने वालों को भरोसा दिलाया कि उनको डरने की कोई जरूरत नहीं है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार सेक्टर 69 में ट्यूलिप व्हाइट के सामने बनी दो सौ झुग्गियों के बाहर दो पोस्टर लगाए गए। इसमें लिखा है कि 28 अगस्त तक इन झुग्गियों को खाली कर दिया जाए। अगर कोई इन झुग्गियों को खाली नहीं करेगा तो वह अपनी मौत का जिम्मेदार स्वयं होगा।
अगर यह झुग्गियां खाली नहीं हुई तो झुग्गियों को आग के हवाले कर दिया जाएगा। दो दिनों में झुग्गियों को खाली कर लोग भाग जाएं। दूसरे पोस्टर में आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया है। पोस्टर में नीचे विहिप और बजरंग दल के नाम का इस्तेमाल किया गया है। पोस्टर लगने के बाद यहां के लोग सहमे हुए थे। यहां रहने वाले लोग बंगाल व अन्य राज्यों के हैं।
विज्ञापन
उन्हें हिंदी पढ़नी नहीं आती है। पोस्टर लगने के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। बादशाहपुर पुलिस ने यहां पर पहुंचकर वीडियोग्राफी कराई। साथ ही लोगों से किसी से न डरने की बात कही। बादशाहपुर थाना पुलिस ने झुग्गियों के बाहर पीसीआर वैन और राइडर पुलिस को 24 घंटे के लिए तैनात कर दिया है।

थाना प्रभारी सतीश देशवाल ने कहा कि यह शरारती तत्वों का काम है। जल्द ही पोस्टर लगाने वाले की पहचान की जाएगी। किसी भी कीमत पर ऐसी दहशत फैलाने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। दो दिनों तक यहां पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।