{"_id":"687a8b4eea7cecd18e05d8c8","slug":"threat-of-bombing-a-private-school-search-operation-lasted-for-two-hours-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-62610-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: निजी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, दो घंटे चला सर्च अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: निजी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, दो घंटे चला सर्च अभियान
विज्ञापन
सेक्टर-46 स्थित एक निजी स्कूल को बृहस्पतिवार देर रात को भेजा गया था मेल
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-46 स्थित एचएसवी ग्लोबल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला। स्कूल प्रशासन ने बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे यह मेल देखा। मेल में विस्फोटक को अलग-अलग क्लासरूम में काली पॉलिथीन में रखने की बात कही गई है। पुलिस प्रशासन ने एक-एक क्लासरूम को खाली कराकर जांच की। बताया जा रहा है कि करीब दो घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
ई-मेल एनसीआर के करीब 25 स्कूलों को भेजे गए हैं। स्कूल प्रशासन ने इसकी सूचना सेक्टर-50 पुलिस थाने को दी। मौके पर पुलिस टीम के साथ बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉयड और पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान किसी भी तरह की भगदड़ का माहौल नहीं हुआ।
ईमेल के सब्जेक्ट में ‘स्कूल में बम’ लिखा है। मेल भेजने वाले ने यह बताया कि उसने क्लासरूम में कई विस्फोटक डिवाइस लगाए हैं जो काले रंग की पॉलिथीन में हैं।
विज्ञापन
फॉक्समेल है। पुलिस प्रशासन की तरफ से पूरे स्कूल परिसर की जांच की गई थी। मामले की जांच की जा रही है। संदीप,पुलिस प्रवक्ता