फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Those who provide slums and rooms to Bangladeshis are being investigated

Gurugram News: बांग्लादेशियों को झुग्गी और कमरे देने वालों की हो रही जांच

Mon, 28 Jul 2025 08:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 08:03 PM IST
विज्ञापन
Those who provide slums and rooms to Bangladeshis are being investigated
बिना दस्तावेज ही किराये पर दिए गए थे कमरे, पुलिस करेगी कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गृह मंत्रालय के आदेशानुसार अवैध रूप से रह रहे लोगों के दस्तावेज की जांच के दौरान 10 बांग्लादेशी मिले। इन बांग्लादेशियों को झुग्गी और कमरे देने वालों की पुलिस जांच कर रही है क्योंकि बिना वैध दस्तावेज उन्होंने कमरे किराये पर दिए थे। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन लोगों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करेगी।
गुरुग्राम में अवैध रूप से रहते हुए पाए गए 10 बांग्लादेशियों को डिपोर्ट करने के लिए पुलिस औपचारिकताएं पूरी की रही है। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद बाद पकड़े गए बांग्लादेशियों को बांग्लादेश में डिपोर्ट किया जाएगा। पिछले दिनों गुरुग्राम में अवैध रूप से रहने वाले लोगों की पहचान करने के लिए पुलिस ने दस्तावेज की जांच की गई। अभियान के दौरान काफी लोगों के दस्तावेज की जांच की गई और पश्चिम बंगाल के स्थानीय प्रशासन से भी उनका सत्यापन कराया। पुलिस ने जिन लोगों को डिटेन करके दस्तावेज की जांच की थी, सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हे छोड़ दिया था। हालांकि गुरुग्राम पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान काफी लोग अपने परिवार सहित वापस पश्चिम बंगाल लौट गए या फिर किसी अन्य प्रदेश व जिले में चले गए।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि अवैध रूप से रह रहे लोगों की पहचान के लिए पुलिस का अभियान चल रहा है। वैध दस्तावेज वाले किसी भी व्यक्ति को परेशान नहीं किया जा रहा। जांच के दौरान पकड़े गए 10 बांग्लादेशियों को डिपोर्ट करने की प्रक्रिया चल रही है। बांग्लादेशियों को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर भी गुरुग्राम पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed