फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Those going on Gurugram-Faridabad road will see a beautiful sight near Bandhwadi

Gurugram News: गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर निकलने वालों को बंधवाड़ी के पास दिखेगा सुंदर नजारा

Sun, 20 Jul 2025 12:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Those going on Gurugram-Faridabad road will see a beautiful sight near Bandhwadi
लोगों को हरियाली नजर आएगी, पहले मिट्टी डाली जाएगी, बाद में कारपेटिंग होगी
विज्ञापन




मयंक तिवारी


गुरुग्राम। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड से गुजरने वालों को अब बंधवाड़ी लैंडफिल साइट के पास भी सुंदर नजारा दिखेगा। अरावली के बीच लोगों को हरियाली नजर आएगी। नगर निगम के बागवानी विंग की ओर से इसे सुंदर बनाने के लिए पहले मिट्टी डाली जाएगी, बाद में उसकी कारपेटिंग (लैंडस्केपिंग) होगी। इतना ही नहीं बीच-बीच में छोटे-छोटे माउंट बनाए जाएंगे जो इस मार्ग से गुजरने वालों को आकर्षक दिखेंगे। इसके निर्माण पर करीब 82.63 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके लिए नगर निगम ने टेंडर जारी कर दिया है।
नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया के साथ टीम ने साइट का निरीक्षण किया था। साइट पर विभिन्न कार्यों को गति दी गई है। नगर निगम की ओर से करनाल बाईपास, इंदौर, महाराष्ट्र अन्य स्थानों पर हुए काम को देखने के बाद इसे सुंदर बनाने की कवायद की जा रही है। उसी तर्ज पर इसे बनाने को लेकर रकम खर्च की जाएगी
विज्ञापन

जिन कंपनियों की ओर से वहां पर काम किया गया है उस आधार पर काम का आवंटन होगा।


व्यू कटर, चहारदीवारी व नाले का निर्माण कार्य तेजी से जारी

नगर निगम गुरुग्राम द्वारा दो करोड़ रुपये की लागत सेे व्यू कटर, चहारदीवारी और नाले के निर्माण का कार्य 14 जुलाई को शुरू किया जा चुका है और सबसे पहले साइट की सीमा पर व्यू कटर लगाए जा रहे हैं ताकि बाहरी क्षेत्र से लैंडफिल का दृश्य अवरुद्ध किया जा सके। बारिश को देखते हुए इसका निर्माण तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों पर नहीं फैलेगा लीचेट

बंधवाड़ी के आसपास लीचेट न आए इसके लिए नगर निगम की ओर से व्यापक योजना तैयार की गई है। बारिश के कारण कूड़े में बनने वाले गीले पदार्थ को टैंकर से बहरामपुर सीवर ट्रीटमेंट प्लांट ले जाया जाता है। इसके चलते निगम की ओर से और भी संसाधन बढ़ाए गए हैं। नगर निगम का दावा है कि साइट पर उत्पन्न लीचेट को टैंकरों के माध्यम से निकटतम सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तक लगातार ले जाया जा रहा है ताकि आसपास के क्षेत्र को प्रदूषण से बचाया जा सके। साइट पर लीचेट की वर्तमान मात्रा को देखते हुए इसे एसटीपी तक ले जाने के लिए 63 लाख रुपये की लागत का नया प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके लिए जल्द ही निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एमसीजी ने साइट के बाहर सडक़ पर फैले लीचेट और कचरे को हटाकर उसे साइट के अंदर स्थानांतरित किया है। इस समय इसमें 10 हाइवा, 3 पोकलेन और 2 जेसीबी मशीनों की मदद ली गई है। इससे न केवल साइट की सफाई हुई, बल्कि एक नया मार्ग भी तैयार किया गया जिससे अब ट्रकों की आवाजाही केवल साइट के अंदर ही सीमित रहेगी। इससे गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर लीचेट या कचरे के फैलाव पर रोक लगेगी।



बंधवाड़ी प्लांट से गुजरने वालों को सुंदर नजारा दिखेगा। साथ ही लीचेट को एसटीपी तक ले जाने के लिए अतिरिक्त संसाधनों का उपयोग होगा। इसके लिए इंजीनियरिंग विंग की ओर से काम किया जा रहा है।
- प्रदीप दहिया, आयुक्त, नगर निगम गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed