फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Third phase exam will be held on May 17 under Buniyaad Yojana

Gurugram News: बुनियाद योजना के तहत 17 मई को होगी तीसरे चरण की परीक्षा

Sun, 19 Mar 2023 05:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 05:06 PM IST
विज्ञापन
Third phase exam will be held on May 17 under Buniyaad Yojana
जिले के 283 विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण की है बुनियाद के दूसरे चरण की परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बुनियाद योजना के तहत विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग देने के लिए गुरुग्राम में 17 मई को ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही बुनियाद के तीसरे चरण की परीक्षा आयोजित की जाएगी। शिक्षा विभाग की ओर से हरियाणा के सभी जिलों में आयोजित होने वाले ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शेड्यूल जारी किया है। 29 मार्च से नूंह (मेवात) में ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू होगा। इसी दिन विद्यार्थियों के लिए तीसरे चरण की 30 मिनट की परीक्षा आयोजित होगी।
बुनियाद योजना के तहत विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग देने के लिए दो चरणों में परीक्षा आयोजित होती है। अबकी बार दूसरे चरण की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 5830 है, जबकि हरियाणा के सभी जिलों से कोचिंग के लिए 4500 विद्यार्थियों का चयन होना है। गुरुग्राम में 283 विद्यार्थियों ने दूसरे चरण की परीक्षा पास की है। 17 मई को गुरुग्राम में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और दूसरे चरण में उत्तीर्ण विद्यार्थियों की तीसरे चरण की परीक्षा ली जाएगी। तीसरे चरण की परीक्षा में बेहतर अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों का निशुल्क कोचिंग के लिए चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

ओरिएंटेशन कार्यक्रम में जिला उपायुक्त, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, जिला गणित विशेषज्ञ, बुनियाद केंद्र के प्राचार्य, एबीआरसी व बीआरपी और विकल्प फाउंडेशन के सदस्य शामिल होंगे। इसके साथ ही बुनियाद योजना से जुड़े पुराने विद्यार्थी व नए विद्यार्थी और उनके अभिभावक उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

वर्जन
बुनियाद योजना के तहत ओरिएंटेशन कार्यक्रम के लिए शिक्षा विभाग ने शेड्यूल जारी कर दिया है। गुरुग्राम में 17 मई को ओरिएंटेशन कार्यक्रम व तीसरे चरण की परीक्षा आयोजित होगी। तीसरे चरण की परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों का चयन होगा। - सुरेंद्र सिंह, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed