{"_id":"6aad9adcb592587cfc0db557","slug":"third-injured-person-in-dwarka-expressway-accident-also-dies-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-101502-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: द्वारका एक्सप्रेसवे हादसे में तीसरे घायल की भी हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: द्वारका एक्सप्रेसवे हादसे में तीसरे घायल की भी हुई मौत
विज्ञापन
बजघेड़ा थाना क्षेत्र के श्री राम चौक पर हुआ था हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर श्रीराम चौक के पास बुधवार रात करीब ढाई बजे तेज रफ्तार शेवरले बीट कार से श्रमिकों को रौंदने के मामले में एक और घायल की मौत हाे गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर के सरवन्ना गांव निवासी सुनील चंद के रूप में हुई है। चौथे घायल रामकुमार को होश आ गया है। उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। बुधवार रात ठेकेदार सुनील चंद ने जुपिटर कंपनी से लिए ठेके के तहत द्वारका एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर ग्रीन बेल्ट और डिवाइडर पर लोहे की ग्रिल लगाने का काम शुरू कर रखा था।
ठेकेदार समेत 11 श्रमिक रात में काम कर रहे थे। श्रमिकों ने सेफ्टी जैकेट पहन रखी थी और 500 मीटर पहले बैरिकेडिंग भी की गई थी। इसी दौरान दिल्ली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे में बिजेंद्र सिंह और ओम प्रकाश उर्फ पप्पू की मौत हो गई थी। तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन उन्हें गांव ले गए हैं। गाड़ी चालक वेदांत खन्ना अभी भी निजी अस्पताल में भर्ती है। श्रमिकों के मुताबिक वह नशे में था और हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहा था, तभी श्रमिकों ने उसे पकड़ लिया था। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया की गाड़ी चालक की स्थिति सामान्य होने के बाद हादसे के बारे में पूछताछ की जाएगी।