{"_id":"6a3d3239c2d54a1dfe0b986b","slug":"they-will-even-meet-the-prime-minister-to-save-their-homes-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-92611-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अपने घरों को बचाने के लिए प्रधानमंत्री से भी मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अपने घरों को बचाने के लिए प्रधानमंत्री से भी मिलेंगे
विज्ञापन
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-3 के यू ब्लॉक में जिला नगर योजनाकार की सीलिंग और तोड़फोड़ की कार्रवाई के खिलाफ हजारों किरायेदारों और मकान मालिकों का गुस्सा फूट पड़ा है। प्रशासन द्वारा 30 जून तक घर खाली करने के तानाशाही आदेश के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने पूरे यू ब्लॉक में शांतिपूर्ण मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि साइबर सिटी में 30 से 40 हजार की नौकरी और इंटर्नशिप करने वाले युवा अचानक कहां जाएंगे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि वे इस जनविरोधी कार्रवाई के खिलाफ देश के प्रधानमंत्री से भी मुलाकात करेंगे। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
यह अन्याय और मानवता के खिलाफ
तीन दिन पहले हमने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को इस बाबत आवेदन दिया है। उन्होंने हमें गंभीरता से सुना है। यह सरासर अन्याय है, मानवता के खिलाफ है। -ईश्वर यादव, उपाध्यक्ष, आरडब्ल्यूए क्वेरवा डीएलएफ फेज-3
सरकार को कोई रास्ता निकालना चाहिए। इस तरह अचानक लोगों को बेघर कर देना किसी समस्या का समाधान नहीं है। अधिसंख्य रिटायर लोगों की जीवन भर की पूंजी घरों में लगी है। -करण यादव, निवासी डीएलएफ फेज-3
विज्ञापन
एकदम से मकानों को तोड़ने और इलाकों को खाली कराने का निर्णय गलत है। सरकार को ऐसा रास्ता निकालना चाहिए, जिससे यहां वर्षों से बसे निवासियों का नुकसान नहीं हो। -अशोक लोहिया निवासी डीएलएफ फेज -3
हम इस मामले में गुरुग्राम के सांसद और मंत्री से मिलेंगे। जो मकान बने हुए हैं, उन्हें नहीं तोड़ा जाए। पीजी की जरूरत देश-विदेश से गुरुग्राम में बसे युवाओं को है। -मदन यादव, पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष क्वेरवा
हरियाणा सरकार की कोई पॉलिसी पीजी या मार्केट को लेकर नहीं है, लेकिन साइबर हब बसा दिया गया है, जिसमें लाखों युवा देश भर से रोजगार के लिए आते हैं। -महेश कुमार, निवर्तमान आरडब्ल्यूए अध्यक्ष डीएलएफ फेज-3
सरकार कोई पॉलिसी बनाकर ऐसा समाधान निकाले कि लोगों का भी नुकसान न हो और सरकार का भी नुकसान न हो। हम न तो सरकार के खिलाफ हैं, न डीएलएफ के खिलाफ हैं। -सतपाल यादव, निवासी, डीएलएफ फेज-3