{"_id":"698634bfae1b2083e40a5557","slug":"they-took-25-crore-rupees-and-sold-the-unit-to-25-people-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-79115-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 2.5 करोड़ रुपये लेकर 25 लोगों को बेच दी यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 2.5 करोड़ रुपये लेकर 25 लोगों को बेच दी यूनिट
विज्ञापन
32 माइलस्टोन कंपनी का निदेशक छह दिन की रिमांड पर
सिविल लाइंस थाना पुलिस ने किया मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-15 पार्ट-2 स्थित 32 माइल स्टोन परिसर में 3000 वर्ग फुट बेचने के लिए एक कंपनी से 2.5 करोड़ रुपये लेकर उनके हक में कंवेंस डीड न कराकर अन्य 25 लोगों को बेच दी गई। आर्थिक अपराध शाखा-दो ने मामले में कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को 32 माइलस्टोन के निदेशक ध्रुव शर्मा को गोल्फ कोर्स रोड से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने पूरे मामले की तह तक जाने के लिए आरोपी को अदालत में पेश कर छह दिन की रिमांड पर लिया है। पीड़ित कंपनी की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी डीएलएफ कैमिलियाज में रहता है। मेसर्स ट्राम वेंचर्स प्राइवेट कंपनी के प्रतिनिधि की तरफ से पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी कंपनी का मेसर्स अप्रा मोटेल्स जोकि अब 32 माइल स्टोन विस्टास प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फर्म है, उसके साथ एक करार हुआ। आरोपी की कंपनी के निदेशक, निर्देशक और शेयरधारकों ने 2021 में शिकायतकर्ता से संपर्क किया और बताया कि ये रियल एस्टेट के बड़े खिलाड़ी हैं। वह किराया बाजार में क्रांति लाएंगे। उनकी 32 माइलस्टोन की पहली मंजिल पर 3000 वर्ग फुट का फ्लोर बिक्री के लिए प्रस्तावित कर दिया। दोनों पक्षों में इसको लेकर एक करार किया गया। करार के अनुसार 2.5 करोड़ रुपये में 3000 वर्ग फुट का सौदा हुआ।
21 सितंबर 2021 में शिकायतकर्ता कंपनी ने आरोपी की कंपनी को करार के अनुसार रुपयों का भुगतान कर दिया। 32 विस्टास प्राइवेट लिमिटेड ने शिकायतकर्ता की कंपनी के साथ एग्रीमेंट टू सेल तो किया पर भुगतान के बाद इनकी कंपनी के नाम कंवेंस डीड नहीं कराई गई। शिकायतकर्ता कंपनी की तरफ से बार-बार कहने पर भी उनके नाम पर कंवेंस डीड नहीं कराई गई। इस पर शिकायतकर्ता की तरफ से 11 अक्टूबर 2023 को आरोपी कंपनी को नोटिस जारी किया गया लेकिन कंपनी की तरफ से कोई भी जवाब नहीं दिया गया। समझौते के अनुसार कंपनी द्वारा इनकी कंपनी को बेची गई यूनिट के किराये का भुगतान किया जाता रहा लेकिन शिकायतकर्ता के नाम पर कंविंस डीड नहीं कराई गई। कंपनी को जांच करने पर पता लगा कि वर्ष 2022 से वर्ष 2023 के बीच उस यूनिट को 25 अन्य व्यक्तियों के नाम कंवेंस डीड करा दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अन्य साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता कंपनी के साथ वर्ष 2021 में 32 माइल स्टोन बिल्डिंग की पहली मंजिल के यूनिट का सौदा किया था। भुगतान करने के बाद भी बेईमानी की नीयत से इस फ्लोर की कंवेंस डीड उनके नाम नहीं करवाई। फ्लोर को टुकड़ों में करके 25 व्यक्तियों के नाम पर बेच दिया गया। फिर सभी 25 व्यक्तियों से इस फ्लोर को अपनी फर्म ग्रोथ हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर 30 वर्षों के लिए लीज पर लेकर वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि अलग अलग लोगों से 500 करोड़ से ज्यादा की ठगी को अंजाम दे चुके हैं।