फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   There will be some respite from the heat, winds will blow ... there is also a possibility of rain

Gurugram News: गर्मी से मिलेगी थोड़ी राहत, चलेंगी हवाएं ...बारिश की भी संभावना

Wed, 14 Jun 2023 07:44 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Wed, 14 Jun 2023 07:44 PM IST
विज्ञापन
There will be some respite from the heat, winds will blow ... there is also a possibility of rain
गर्मी से मिलेगी थोड़ी राहत, चलेंगी हवाएं ...बारिश की भी संभावना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। त्वचा झुलसाती गर्म हवाओं के बीच लोगों को बृहस्पतिवार से कुछ राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 15 से 18 जून के बीच आंधी और हल्की बारिश के कारण तापमान दो से चार डिग्री नीचे जाएगा। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री रहा। दक्षिण पश्चिम की हवाएं चल रही है। 18 जून को बारिश की संभावना जताई गई है।
पिछले 3-4 दिनों से गर्मी और लू के कारण लोगों को जीना मुश्किल हो रहा है। दोपहर के वक्त पर शहर की सड़कें सूनी रहने लगी हैं। मंगलवार को शहर को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन लोगों को गर्म हवाओं के कारण ज्यादा गर्मी महसूस हो रही थी। सड़कों पर लोग सूती कपड़े से अपना सिर और मुंह ढककर चल रहे थे। मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सोमवार के मुकाबले 1.8 डिग्री ज्यादा था।
विज्ञापन

कृषि मौसम विज्ञान केंद्र शिकाहपुर के वैज्ञानिक डा. मंजीत ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण 18 जून को हल्की बारिश की संभावना है। 14 से 17 जून तक आंधी और बिजली चमकने की संभावना है। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। बारिश के कारण तापमान कम होगा और गर्मी से राहत मिलेगी। आने वाले 3-4 दिनों में शहर का तापमान 2-4 डिग्री कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed