फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   There will be relief from waterlogging on Narsinghpur Service Road

Gurugram News: नरसिंहपुर सर्विस रोड पर जलभराव से मिलेगी राहत

Fri, 14 Feb 2025 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
There will be relief from waterlogging on Narsinghpur Service Road
300 एमएम की सीवर लाइन डालने की योजना तैयार, 67 लाख रुपये से होगा काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित नरसिंहपुर में सर्विस रोड पर जलभराव से राहत मिलेगी। यहां नगर निगम की ओर से सीवर लाइन बिछाने की योजना तैयार की गई है।
निगम अधिकारी के मुताबिक, नई सीवर लाइन पड़ने के बाद यहां अक्सर होने वाला जलभराव नहीं होगा। टेंडर की शर्तों के तहत चयनित एजेंसी को 150 दिन में काम पूरा करना होगा। बारिश के मौसम के बाद से दिल्ली-जयपुर हाईवे के किनारे स्थित नरसिंहपुर सर्विस रोड की हालत खस्ता है। यहां आए दिन ओवरफ्लो होकर सीवर का गंदा पानी भर जाता है। सर्विस रोड पर जलभराव होने से यातायात भी प्रभावित होता है। स्थानीय बाशिंदों के साथ ही राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा आसपास की मार्केट के लोगों को भी दिक्कत होती है।
विज्ञापन

नगर निगम अधिकारी ने बताया कि वार्ड नंबर-2 में नेशनल हाईवे-8 पर दिल्ली से जयपुर की ओर दाहिनी ओर नरसिंहपुर सर्विस रोड पर 300 मिमी की सीवर लाइन बिछाने की योजना तैयार की गई है। निगम की ओर से करीब 67 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। उच्चाधिकारियों से अनुमति लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। 17 फरवरी को टेंडर खुलने के बाद नियमानुसार एजेंसी का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निकाय चुनाव की आदर्श आचार संहिता का असर टेंडर प्रक्रिया पर नहीं पड़ेगा। नियमानुसार टेंडर प्रक्रिया पूरी करके एजेंसी का चयन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट::
नरसिंहपुर सर्विस रोड पर नगर निगम की ओर से सीवर लाइन बिछाने की योजना तैयार की गई है। आचार संहिता के दौरान भी सीवरेज संबंधी कार्य शुरू कराए जा सकते हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार वर्क ऑर्डर करके जल्द ही काम शुरू कराने की योजना है। - संजीव कुमार, एक्सईएन, नगर निगम गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed