फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   There will be relief from waterlogging in New Gurugram, construction of drain started

Gurugram News: न्यू गुरुग्राम में जलभराव से मिलेगी राहत, नाले का निर्माण शुरू

Mon, 28 Jul 2025 05:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 05:21 PM IST
विज्ञापन
There will be relief from waterlogging in New Gurugram, construction of drain started
सेक्टर 68-75 और सेक्टर 112-115 में हो सकेगी बारिश के पानी की निकासी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) न्यू गुरुग्राम के सेक्टरों में पानी की निकासी के लिए नालों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। इसमें सेक्टर 68-75 और सेक्टर 112-115 में विभिन्न साइज के नालों का निर्माण होगा। इससे इन सेक्टरों में बारिश के पानी की निकासी जल्द हो सकेगी।
न्यू गुरुग्राम के कई सेक्टरों में बारिश के पानी की निकासी के बेहतर इंतजाम नहीं हैं। ऐसे में मानसून के दौरान कई सेक्टरों में लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है। इसे देखते हुए जीएमडीए की सेक्टर-68 से 75 तक जल निकासी नेटवर्क को बढ़ाने के लिए 17.63 किमी मास्टर स्टॉर्म वॉटर ड्रेन बिछाने की योजना है, जिसमें विभिन्न आकारों के आरसीसी बॉक्स टाइप ड्रेन का निर्माण किया जाएगा। इन नालों को एसपीआर के साथ वाटिका चौक से एनएच 48 तक मास्टर स्टॉर्म वॉटर ड्रेन से जोड़ा जाएगा जोकि लेग-III बादशाहपुर नाले में किया जाएगा। इन क्षेत्रों में सेक्टर-68, 69, 70, 70 ए, 71, 72,75, 75 ए, 71, 73 और 74 शामिल हैं।
विज्ञापन

सेक्टर 68-75 में वर्षा जल निकासी की व्यवस्था करने की परियोजना पर 51 करोड़ रुपये खर्च होंगे और अगस्त 2026 तक पूरी हो जाएगी। इस परियोजना के अंतर्गत सेक्टर 68–75 और 112–115 में जीएमडीए के इन्फ्रा II डिविजन द्वारा आरसीसी बॉक्स टाइप मास्टर स्टॉर्म वाटर ड्रेन का निर्माण किया जा रहा है। सेक्टर 112-115 में लगभग 7.5 किमी में विभिन्न आकार के मास्टर आरसीसी बॉक्स टाइप ड्रेन का निर्माण किया जाएगा। सेक्टर-112-115 में वर्षा जल निकासी की व्यवस्था पर 32.80 करोड़ रुपये से परियोजना का निर्माण किया जाएगा। यह परियोजना भी मई 2026 तक पूरी हो जाएगी। जीएमडीए के प्रवक्ता ने कहा कि पूरा नेटवर्क बनने पर न्यू गुरुग्राम में बारिश के पानी निकासी की व्यवस्था बेहतर हो जाएगी। इन सेक्टरों में जल निकासी प्रणाली विकसित करने से न केवल लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या का समाधान होगा, बल्कि नियोजित शहरी विकास को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed