{"_id":"6a2c5e31be1a0b07de0a094c","slug":"there-will-be-no-waterlogging-in-patel-nagar-and-police-lines-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-91151-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पटेल नगर और पुलिस लाइन में नहीं होगा जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पटेल नगर और पुलिस लाइन में नहीं होगा जलभराव
विज्ञापन
निगम ने सिविल लाइन क्षेत्र से पाइप लाइन को मुख्य ड्रेन में जोड़ने का काम शुरू किया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की ओर से पुराने शहर को जलभराव से बचाने की कवायद तेज हो गई है। इसके चलते सदर बाजार, पुलिस लाइन, पटेल नगर की ओर से निकलने वाली पाइप लाइन को मुख्य लाइन से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए सिविल लाइन क्षेत्र से नई पाइप लाइन डाली जा रही है। नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने इस लाइन को तुरंत जोड़ने का आदेश दिया है।
बारिश के दौरान सबसे अधिक जलभराव की समस्या इसी क्षेत्र में लगती है। हाल ही पुलिस लाइन गेट से लेकर एमडीएलआर की ओर नई पाइप लाइन डाली गई है जिसको आपस में जोड़ा जाना है। पुलिस लाइन व आस-पास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने अपने भवन के सामने ऊंचा कर बारिश के पानी को घरों में आने से रोकने का इंतजाम कर रखा है। इस बार पटेल नगर के अंदरूनी हिस्सों में भी नई पाइप लाइन डाली गई है।