{"_id":"6856ee646d9a537b08090a21","slug":"there-will-be-no-traffic-jam-in-the-rain-police-has-made-strong-arrangements-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-60527-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बारिश में नहीं लगेगा जाम, पुलिस ने किए पुख्ता इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बारिश में नहीं लगेगा जाम, पुलिस ने किए पुख्ता इंतजाम
विज्ञापन
1100 यातायात पुलिसकर्मी संभालेंगे कमान, विभाग जाम ग्रस्त चिह्नित जगहों पर खड़ी करेगा 27 क्रेन
विराट त्यागी
गुरुग्राम। साइबर सिटी में बारिश के दौरान जलभराव होने से गंभीर जाम की समस्या हो जाती है। अब वाहन चालकों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने पुख्ता इंतजाम करने का दावा किया है। यातायात पुलिस ने जलभराव से जाम ग्रस्त करीब 39 स्थानों की सूची तैयार कर ली है। यहां जाम न लगे, इसके लिए पुलिस कर्मी क्रेन सहित मौजूद रहेंगे।
पुलिस के पास कुल 28 क्रेनें मौजूद हैं, जो जलभराव के दौरान फंसे वाहनों को निकालेंगी और यातायात को सुचारू बनाएंगी। वर्ष 2016 में बारिश के दौरान अरावली हिल्स से काफी पानी इकट्ठा हो गया था, जिससे जलनिकासी तंत्र फेल हो गया था। इसके चलते करीब 24 घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। इसे गुरुग्राम शहर के इतिहास में महाजाम के नाम से जाना जाता है।
इसके बाद भी अत्यधिक बारिश की वजह से होने वाले जलभराव के कारण अमूमन शहर में जाम की स्थिति की बनती रही। हालांकि, जलभराव की समस्या से निपटने के लिए जीएमडीए और नगर निगम समेत अन्य विभाग समन्वय के साथ अपने-अपने प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
इन्हीं प्रयासों की कड़ी में अब पुलिस प्रशासन ने भी कमर कस ली है। जलभराव के दौरान जाम न लगे, पुलिस के प्रयासों का मुख्य फोकस इसी ओर रहेगा। इसके लिए पुलिस महकमा पुख्ता तैयारियां करने में जुट गया है।
-- -- -- -- --
पुलिस कर्मियों को दिलवाया भारी वाहन चलाने का प्रशिक्षण
यातायात पुलिस की तरफ से इस बार पुलिसकर्मियों को भारी वाहन चलाने का प्रशिक्षण दिलवाया गया है। कई बार ऐसा हुआ है कि जलभराव के दौरान भारी वाहन खराब होने या फंस जाने से जाम की स्थिति बन जाती है। भारी वाहन चलाने के लिए ट्रेनिंग की भी जरूरत होती है। ऐसे में हरियाणा रोडवेज की तरफ से यातायात पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग दी गई है, ताकि यातायात पुलिसकर्मी भी भारी वाहन को भी हटाने में सक्षम हो। ऐसे में यातायात पुलिसकर्मियों को नगर निगम और जीएमडीए के विभाग के कर्मियों के फोन नंबर दिए गए हैं। पानी भरने के शुरूआत में ही यातायात पुलिसकर्मी विभाग को सूचना देंगे। ताकि वह समय रहते वहां से पानी निकालने के लिए पंप लगा सकें।
-- -- -- --
मानसून को लेकर यातायात पुलिस पूरी तरह से तैयार है। पानी भरने वाले सभी प्वाइंटस पर यातायात पुलिसकर्मी पहले तैनात हो जाएंगे। पानी में फंसने वाले वाहनों को तुरंत निकालने के लिए शहर के विभिन्न जगहों पर क्रेनों को खड़ा किया जाएगा। जीएमडीए और नगर निगम के साथ भी समन्वय किया जाएगा। - डाॅ. राजेश मोहन ,पुलिस उपायुक्त (यातायात), गुरुग्राम