फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   There will be diversion in the city on Janmashtami, be careful while going out

Gurugram News: जन्माष्टमी पर शहर में रहेगा डायवर्जन, संभलकर निकलें

Thu, 14 Aug 2025 06:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 06:23 PM IST
विज्ञापन
There will be diversion in the city on Janmashtami, be careful while going out
ट्रैफिक पुलिस की अपील, वैकल्पिक मार्गों से निकलें, यातायात संबंधित जानकारी के लिए 9971009001 पर करेंग संपर्क
विज्ञापन

नोएडा। कृष्ण जन्माष्टमी के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। वहीं सेक्टर-19 सनातन धर्म मंदिर और सेक्टर-2 लाल मंदिर से संदीप पेपर मिल चौक व गोलचक्कर चौक के बीच वाहनों का आवागमन स्थिति के अनुसार प्रतिबंधित किया जाएगा। डीसीपी ट्रैफिक लखन सिंह यादव का कहना है कि चालक वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें। यातायात संबंधित जानकारी के लिए 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं।






-एनटीपीसी अंडरपास चौराहा से गिझौड़ चौराहा की ओर और गिझौड़ चौक से एनटीपीसी जाने वाली सड़क पर सभी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
-गिझौड़ चौराहा से अट्टा अंडरपास की ओर जाने वाले वाहन होशियारपुर तिराहे से दाहिने मुड़कर सिटी सेंटर/गिझौड़ चौक से दाहिने मुड़कर समरविला तिराहा होकर जा सकते हैं।
विज्ञापन

-कार्यक्रम स्थल (इस्कॉन मंदिर) जाने वालों को अपनी गाड़ी एडोब बिल्डिंग पास बनी पार्किंग में खड़ी करके पैदल जाना होगा।

-वीवीआईपी पार्किंग में जाने वाले वाहन सेक्टर-33 सेक्टर-34 तिराहा से प्रवेश कर शिल्प हाट पार्किंग में अपने वाहन खडा कर पैदल जा सकेंगे।

-सेक्टर-31/25 चौराहे से गिझौड़ चौराहा होते हुए सेक्टर-60, सेक्टर-62, इंदिरापुरम जाने वाले वाहन सेक्टर-31/25 चौराहा से मोदी मॉल चौराहा से एडोब चौक, सेक्टर-22, सेक्टर-23, सेक्टर-54 तिराहा से गिझौड़ चौराहा होते हुए निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



-एलिवेटेड रोड पर यातायात निर्बाध रूप से चलता रहेगा।


- गिझौड़ चौक से इस्कॉन मंदिर की ओर और सेक्टर-31/25 से गिझौड़ की ओर वाहन का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। जन्माष्टमी समाप्ति तक वाहनों के आवागमन के लिए बंद रहेगा



-सेक्टर-19, सेक्टर-27 डीएम चौक से राय रेजिडेंसी के मध्य और डीएम चौक से टेलीफोन एक्सचेंज की ओर वाहनों का आवागमन स्थिति के अनुसार प्रतिबंधित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed