फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   There will be a change in the timing of three red lights of the city

शहर के तीन लाल बत्ती के समय में होगा परिवर्तन

Fri, 23 Jul 2021 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
There will be a change in the timing of three red lights of the city
गुरुग्राम। बख्तावर चौक से लेकर सेक्टर 51 चौक के बीच लाल बत्ती पर ग्रीन सिग्नल का समय कम होने कारण रोजाना गुजरने वाले सैकड़ों वाहनों को पीक आवर में परेशान होना पड़ता है। एक लालबत्ती पर एक मिनट का इंतजार करने के बाद उसे अगली लाल बत्ती पर दुबारा रुकना पड़ता है। ऐसे में इस समस्या का हल निकालने के लिए डीसीपी ट्रैफिक ने जीएमडीए को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

रोज गुजरने वालों ने ट्रैफिक पुलिस को बताया कि एक लाल बत्ती से 350 मीटर चलने पर ग्रीन सिग्नल नहीं मिलता है। कुछ दूरी पर ही आकर दोबारा से वाहन खड़ा करना पड़ता है। ऐसे में ग्रीन सिग्नल की लाइट का समय बढ़ा दिया जाय तो काफी राहत मिलेगी। ट्रैफिक पुलिस की ओर से कराए गए सर्वे के बाद इन तीनों प्वाइंट पर ग्रीन सिग्नल को दो गुना से अधिक करने का निर्णय लिया गया है। माना जा रहा है कि वाहन स्टार्ट करने व चलने में ही पांच सेकेंड लग जाता है। समय बढ़ाने से कम से कम एक राहगीर दो लाइट तो पार कर लेगा। इस मार्ग से सेक्टर 51, मेफिल गार्डेन, सेक्टर 46, निर्वाणा कंट्री, साउथ सिटी व आस-पास के लोगों का आना जाना है।
विज्ञापन

बख्तावर चौक से सेक्टर 51 के बीच में पड़ने वाली तीनों लाइट का ग्रीन होने वाले सिग्नल का समय बढ़ाने के लिए जीएमडीए को पत्र लिखा गया है। इसके चालू हो जाने से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएस तोमर, डीसीपी ट्रैफिक, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed