फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cleaning of tanks at the Sector-72 boosting station has begun.

Gurugram News: सेक्टर-72 बूस्टिंग स्टेशन के टैंकों की सफाई शुरू

Sun, 13 Sep 2026 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Cleaning of tanks at the Sector-72 boosting station has begun.
सेक्टर-58 से 80 तक पहुंचेगा पानी, सेक्टर-51 स्टेशन का दबाव घटेगा
विज्ञापन

नंबर गेम- 273 एमएलडी क्षमता है बूस्टिंग स्टेशन का
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। चंदू बुढे़डा नहरी जल शोधन संयंत्र से सेक्टर-72 स्थित बूस्टिंग स्टेशन तक पानी पहुंचाकर अंडरग्राउंड टैंकों की जांच पूरी कर ली गई है। अब टैंकों से पानी निकालकर उनकी सफाई की जा रही है। सफाई का काम एक-दो दिन में पूरा होने के बाद बूस्टिंग स्टेशन से पेयजल आपूर्ति शुरू करने की तैयारी है। 273 एमएलडी क्षमता वाले इस स्टेशन से सेक्टर-58 से 80 तक पानी पहुंचाया जाएगा।
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की ओर से सेक्टर-72 बूस्टिंग स्टेशन को चालू करने की तैयारी चल रही है। पिछले सप्ताह चंदू बुढ़ेडा संयंत्र से स्टेशन तक पानी पहुंचाया गया था। इसके बाद चार अंडरग्राउंड वाटर टैंकों में पानी भरकर उनकी जांच की गई। जांच पूरी होने के बाद अब टैंकों को खाली कर सफाई की जा रही है। स्टेशन शुरू होने के बाद सेक्टर-58 से 80 तक पेयजल आपूर्ति के लिए इसे आउटलेट से जोड़ा जाएगा। अभी इन सेक्टरों में सेक्टर-51 बूस्टिंग स्टेशन से पानी की आपूर्ति की जा रही है। सेक्टर-72 स्टेशन से आपूर्ति शुरू होने के बाद सेक्टर-51 बूस्टिंग स्टेशन का दबाव कम होगा और वहां से जुड़े अन्य क्षेत्रों में भी पेयजल आपूर्ति में सुधार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सेक्टर-72 बूस्टिंग स्टेशन में चार अंडरग्राउंड वाटर टैंक, पंप हाउस, संप, क्लोरिनेशन रूम, टोनर, शेड, बाउंड्री वॉल, वॉच टावर, दो स्टाफ क्वार्टर और प्रयोगशाला का निर्माण किया गया है। जीएमडीए के मुख्य अभियंता आरएस जांगड़ा ने बताया कि सेक्टर-72 बूस्टिंग स्टेशन को शुरू करने की तैयारी चल रही है। स्टेशन शुरू होने से शहर में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed