{"_id":"6aa68f1054f4ddde6703eb73","slug":"drinking-water-supply-in-two-sectors-of-new-gurugram-will-improve-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-100901-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: न्यू गुरुग्राम के दो सेक्टरों में पेयजल आपूर्ति में होगा सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: न्यू गुरुग्राम के दो सेक्टरों में पेयजल आपूर्ति में होगा सुधार
विज्ञापन
सेक्टर-88ए/89ए डिवाइडिंग रोड पर बिछेगी 200 एमएम की पाइपलाइन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-88ए/89ए डिवाइडिंग रोड पर पटौदी रोड की तरफ 200 एमएम आंतरिक व्यास (आईडी) की पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसके साथ ही पटौदी रोड और गढ़ी बुढेरा रोड पर 400 एमएम आईडी की एमएस पाइप की ट्रेंचलेस क्रॉसिंग कराई जाएगी। इस तकनीक में सड़क की सतह को बड़े स्तर पर खोदे बिना उसके नीचे से पाइपलाइन गुजारी जाती है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने इस काम के लिए 12.64 लाख रुपये का अनुमानित खर्च तय किया है।
जमीन विवाद के कारण यहां पाइपलाइन का कुछ हिस्सा नहीं बिछाया जा सका था। विवाद दूर होने के बाद अब मिसिंग लिंक का काम पूरा कराया जा रहा है। इससे सेक्टर-88ए, 89ए समेत आसपास के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अभिनव वर्मा ने बताया कि जमीन संबंधी समस्या का समाधान होने के बाद अब इस कार्य को पूरा कराया जा रहा है। इसके लिए निविदा जारी कर दी गई है।
न्यू गुरुग्राम के सेक्टरों को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से विकसित किया गया है। जमीन अधिग्रहण और अन्य विवादों के कारण कई सेक्टरों में सड़क, सीवर और पेयजल से जुड़ी परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं। एचएसवीपी की ओर से जमीन संबंधी विवादों का समाधान कराया जा रहा है। जमीन उपलब्ध होने के बाद जीएमडीए की ओर से सीवर, पानी और सड़क से संबंधित कार्य कराए जा रहे हैं।