फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   There was preparation for ruckus, the police showed cleverness

Gurugram News: बवाल की थी तैयारी, पुलिस ने दिखाई होशियारी

Wed, 01 Mar 2023 07:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 07:36 PM IST
विज्ञापन
There was preparation for ruckus, the police showed cleverness
वरुण सिंगला, पुलिस अधीक्षक, नूंह
नासिर-जुनैद हत्याकांड : भड़काऊ भाषण वाले वीडियो इंटरनेट के माध्यम से किए जा रहे थे प्रचारित
विज्ञापन


70 वीडियो में बेहद भड़काने वाली बातें और सामाजिक सौहार्द तबाह करने की साजिश रची जा रही थी
पुलिस ने समय रहते इंटरनेट सेवा बंद कर और अन्य निरोधात्मक उपाय करके स्थिति को संभाल लिया

दीपक शर्मा

गुरुग्राम। नासिर और जुनैद हत्याकांड के बाद कुछ असामाजिक तत्वों की मेवात में बड़ा बवाल करने की साजिश थी। नूंह पुलिस को ऐेसे 70 वीडियो मिले, जिनमें बेहद भड़काने वाली बातें कही जा रही थीं और सामाजिक सौहार्द को तबाह करने की साजिश रची जा रही थी। इनमें से ज्यादातर वीडियो में इशारा किया जा रहा था कि 26 या 27 तारीख को इस बवाल को अंजाम देना है। सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इन वीडियो को रोकने के लिए ही पुलिस ने समय रहते इंटरनेट सेवा बंद करके और अन्य निरोधात्मक उपाय करके स्थिति को संभाल लिया। नूंह पुलिस प्रशासन इंटरनेट सेवा बहाल करने के संबंध में स्थिति की समीक्षा कर रहा है।
16 फरवरी को जुनैद और नासिर की हत्या का मामला सामने आने के बाद से ही आपसी भाईचारे और सौहार्द को पलीता लगाने वाले कुछ असामाजिक तत्व सक्रिय हो गए थे। इसके बाद हत्याकांड के एक आरोपी जिला नूंह के श्रीकांत की पत्नी के कथित तौर पर गर्भ गिरने की घटना के बाद स्थिति और भी जटिल हो गई। इसका फायदा कुछ असामाजिक तत्व उठाने को तैयार थे। पुलिस का मानना है कि ऐसे ही कुछ असामाजिक तत्वों ने 24 फरवरी को गुरुग्राम-अलवर नेशनल हाईवे पर जाम लगाया। इनमें से कुछ ने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की। इसके बाद पुलिस ने 600 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

जिला पुलिस ने स्थिति को भांपते हुए साइबर सेल को सक्रिय किया और उसके हाथ 70 ऐसे वीडियो लगे, जिनमें बेहद आपत्तिजनक और भड़काऊ बातें कही जा रही थीं। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि अगर यह वीडियो सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफाॅर्म पर प्रसारित होते तो सौहार्द को और भी ठेस पहुंचती। इसके चलते सबसे पहले पुलिस ने 26 फरवरी को पूरे नूंह जिले में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया। केवल वाॅइस कॉल के लिए मोबाइल रिचार्ज की ही अनुमति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही पुलिस ने डीएसपी सतीश वत्स के नेतृत्व में फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना, नूंह और नगीना में रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) व स्थानीय पुलिस बल के साथ मिलकर फ्लैग मार्च भी निकाला। पुलिस प्रशासन ने फिरोजपुर झिरका, बसईमेव, बीवां, घाटा शमशाबद, अलीपुर तिगरा समेत कई गावों में लोगों से बातचीत भी की। इन प्रयासों का नतीजा यह हुआ कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में और सामान्य होने की तरफ बढ़ रही है।




15 लाख की आबादी है। इसमें से 95 फीसदी लोग शांति से रह रहे हैं। कुछ लोग भीड़ इकट्ठा करके सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ना चाहते हैं। इनके इरादे तभी पता लग गए, जब ऐसे 70 वीडियो पुलिस के हाथ लगे, जिनके माध्यम से नफरत फैलाने और हालात बिगाड़ने की तैयारी की जा रही थी। हम जानते थे कि एक बार हालात बिगड़े तो फिर संभालना मुश्किल होगा इसलिए पहले से ही उपाय करने थे और वही किया। अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में और शांतिपूर्ण है।
- वरुण सिंगला, पुलिस अधीक्षक, नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed