{"_id":"68af020cc5f1d0c66101f6ca","slug":"there-was-a-fight-between-two-parties-eight-injured-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-65709-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, आठ घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता ने लगाया दहेज मांगने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। कस्बे में तिकोना पार्क के पास दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में महिला सहित आठ लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घायलों में से छह लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हे गुुरुग्राम के अस्पताल में रेफर कर दिया है। वहीं, मामले में विवाहिता ने अपने पति, ससुर, जेठ व सास पर 10 लाख रुपये न लाने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
सोहना के तिकोना पार्क के पास रहने वाली विवाहिता मनीषा ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने गुरुग्राम निवासी विक्की के साथ हुई शादी में करीब 10 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी में मिले दान-दहेज से ससुराल पक्ष वाले खुश नहीं थे। शादी के कुछ दिन बाद ही पति विक्की, जेठ अशोक, सास सोमवती कम दहेज लाने पर मनीषा को ताने मारने लगे। तानों से तंग आकर विवाहिता मनीषा एक साल से अपने मायके में ही रह रही है।
विवाहिता ने आरोप लगाया है कि उसका पति विक्की मायके से 10 लाख रुपये न लेकर आने के कारण जिंदा जलाने की धमकी देता है। सोमवार को तिकोना पार्क के पास दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ और लाठी-डंडे चले। झगड़े में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। घायलों में विवाहिता मनीषा के पिता, भाई व अन्य रिश्तेदार शामिल हैं जबकि ससुराल पक्ष की ओर से पति विक्की, जेठ अशोक व सास सोमवती घायल हो गए थे। सभी घायलों को उपचार के लिए सोहना के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया था। बाद में छह लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हे गुरुग्राम के अस्पताल में रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
--
झगड़े में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए है। घायलों को गुरुग्राम और नलहड़ स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने अपने बयान दर्ज नहीं कराए हैं। बयान देने पर ही मामले की जांच शुरू की जाएगी। -प्रवीण कुमार, निरीक्षक, सोहना सिटी थाना