फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   There was a dispute between two stars in village Badli regarding love marriage.

Gurugram News: प्रेम विवाह को लेकर गांव बादली में दो पक्षों में हुआ विवाद

Sat, 30 Nov 2024 10:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
There was a dispute between two stars in village Badli regarding love marriage.
पीड़ितों का आरोप- दबंग गांव से भगाने की दे रहे धमकी
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी



पुन्हाना। उपमंडल के गांव बादली में अंतरजातीय प्रेम विवाह को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि प्रेम विवाह करने वाले युवक से उसका कोई संबंध नहीं है। युवक उनके समाज का है इस कारण से दूसरे पक्ष के लोग उनके समाज के लोगों को परेशान कर रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि दबंग उनकी महिलाओं की बेज्जती कर रहे हैं। डर के कारण वे गांव छोड़ने को मजबूर हैं। वहीं पुलिस ने भी घटना के एक महीने बाद शुक्रवार को मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार, गांव बादली निवासी युवक-युवती ने कोर्ट मैरिज कर प्रेम विवाह कर लिया। युवक जहां मुस्लिम समुदाय की मियां जाति से संबंध रखता है। वहीं युवती मेव समाज से संबंध रखती है। ऐसे में इस प्रेम विवाह के कारण दोनों समाजों के लोग आमने-सामने आ डटे हैं और पंचायतों का दौर शुरू हो गया है। शिकायतकर्ता जमशेद पुत्र दीन मोहम्मद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि प्रेम विवाह करने वाले युवक से उसका कोई संबंध नहीं है। बस वे मियां जाति से संबंध रखते हैं जिसके कारण कुछ लोग उनसे वैर-भाव रखते हैं। दबंगों ने गांव में पंचायत कर उनसे आर्थिक दंड के रूप में 5 लाख रुपये जमा कर लिए और कहा कि जब तक उनकी लडक़ी लाकर नहीं दोगे, पैसे वापस नहीं मिलेंगे और ना ही तुम्हें गांव में रहने दिया जाएगा। पुन्हाना थाना प्रभारी जंगशेर सिंह का कहना है कि शिकायत पर कार्यवाही करते हुए आरोपी वारिस, सलाउद्दीन, खालिद सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed