फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   There should be uninterrupted supply of drinking water in all villages during summer: Deputy Commissioner

गर्मी में सभी गांवों में पेयजल की हो निर्बाध आपूर्ति : उपायुक्त

Fri, 21 Mar 2025 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
There should be uninterrupted supply of drinking water in all villages during summer: Deputy Commissioner
गांव मानुवास में जन सुनवाई एवं रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

-विभिन्न विभागों से संबंधित 40 शिकायतों का किया गया मौके पर समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। गर्मी में गांव मानुवास, कलियाका सहित अन्य गांवों में पेयजल की आपूर्ति निर्बाध रूप से की जाए। इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बेहतर योजना के साथ कार्य करें। अगर किसी गांव में पेयजल आपूर्ति बाधित होती है तो वहां पर पानी की आपूर्ति तुरंत टैंकरों के माध्यम से की जाए, ताकि गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को कोई परेशानी न हो। ये निर्देश उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बुधवार को गांव मानुवास में आयोजित रात्रि ठहराव के दौरान अधिकारियों को दिए। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सभी विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया गया तथा उन्हें अपने विभागों से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित करीब 40 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह ने सुबह गांव का भ्रमण किया और जोहड़ में खेल रहे बच्चों से बातचीत की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 436 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें दवाइयां दीं। आयुष विभाग द्वारा 430 ग्रामीणों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। रक्तदान शिविर में ग्रामीणों बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और 14 यूनिट रक्तदान किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप सिंह मलिक, एसडीएम अश्वनी कुमार, सीटीएम आशीष कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी मनीष मलिक, सीएमओ डाॅ. सर्वजीत थापर सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
पोर्टल पर दूसरे के नाम पर हुआ पंजीकरण : गांव उलेटा निवासी महेश ने शिकायत दी कि उसने गांव हिलालपुर में पट्टे पर खेती करने के लिए जमीन ले रखी है, लेकिन मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर उसका पंजीकरण किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर हो रखा है। इस पर उपायुक्त ने उप निदेशक कृषि को निर्देश दिए कि मामले का समाधान तुरंत करवाया जाए। उपायुक्त ने एक अन्य शिकायत का समाधान करते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन किसानों ने फसल बीमा करवा रखा है, उसकी उचित जानकारी किसानों को उपलब्ध करवाई जाए। मनोज को करवाई व्हील चेयर उपलब्ध : गांव मानुवास निवासी मनोज कुमार ने समस्या रखी कि दुर्घटना के बाद वह चलने-फिरने में असमर्थ है। इस पर उपायुक्त ने रेडक्रॉस के अधिकारियों को व्हील चेयर उपलब्ध करवाने तथा मेडिकल बोर्ड के अधिकारियों को उसका चेकअप करने के निर्देश दिए। उपायुक्त के निर्देश पर बृहस्पतिवार सुबह ही मनोज कुमार को व्हील चेयर उपलब्ध करवाई गई।
विज्ञापन

आत्मविश्वास से छोड़ा जा सकता है नशा : पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप ने रात्रि ठहराव कार्यक्रम में कहा कि सभी लोग अपने बच्चों को नशे से दूर रखें और उन्हें पढ़ाई और खेलों में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करें। यदि कोई युवा नशे जैसी गलत संगत में पड़ गया है और अब वह नशा छोड़कर सामान्य जीवन जीना चाहता है तो उसके लिए सरकार ने जिला में 15-15 बेड के दो नशा मुक्ति केंद्र बनाए हैं। जिनमें से एक केंद्र अल आफिया हॉस्पिटल मांडी खेड़ा व दूसरा राजकीय मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में बनाया गया है। उन्होंने कहा कि नशा छोड़ना ज्यादा मुश्किल कार्य नहीं है, बस थोड़ी हिम्मत व आत्मविश्वास से इसे आसानी से छोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गांव कालियाका स्कूल में विद्यार्थियों से सुनीं कविताएं:
गांव कालियाका के राजकीय स्कूल में डीसी और एसपी ने बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर उनकी शिक्षा, भविष्य के लक्ष्य, शिक्षा का जीवन में महत्व, उनके शिक्षा संबंधी अनुभव पर बातें कीं। बच्चों ने दोनों अधिकारियों का स्वागत किया और विभिन्न विषयों के ज्ञान के साथ-साथ उन्हें हिंदी की कविताएं सुनाईं। उन्होंने बच्चों को अच्छी व उच्च शिक्षा प्राप्त करने के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने स्कूल में मिड-डे-मिल की रसोई व सामान का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed