{"_id":"69baad3480e99ca22207566e","slug":"there-is-no-tax-burden-in-the-budget-only-the-promise-of-development-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-82488-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बजट में टैक्स का बोझ नहीं, सिर्फ विकास का वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बजट में टैक्स का बोझ नहीं, सिर्फ विकास का वादा
विज्ञापन
800 करोड़ से चमकेगी मिलेनियम सिटी, नगर निगम गुरुग्राम का वित्त वर्ष 2026-27 का बजट सर्वसम्मति से स्वीकृत
नंबर गेम- 1918 करोड़ रुपये आय और 1875 करोड़ रुपये व्यय का अनुमान
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी गुरुग्राम को चमकाने पर नगर निगम करीब 800 करोड़ रुपये खर्च करेगा। बजट में सफाई पर 400 और विकास कार्याें के लिए 400 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। बुधवार को सिविल लाइंस स्थित स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद भवन में मेयर राजरानी मल्होत्रा की अध्यक्षता में नगर निगम सदन की विशेष बैठक बजट को मंजूरी दी गई। बजट में 1918 करोड़ रुपये आय और 1875 करोड़ रुपये व्यय का अनुमान है।
बैठक के दौरान नगर निगम गुरुग्राम के चीफ अकाउंट ऑफिसर विजय कुमार ने सदन के पटल पर वित्त वर्ष 2026-27 का अनुमानित बजट प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि आगामी वित्त वर्ष के लिए 1918 करोड़ रुपये की आय व 1875 करोड़ रुपये के व्यय का अनुमान तैयार किया गया है। बजट में नगर निगम ने कूड़ा प्रबंधन पर जोर दिया है। इसमें डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने, कूड़े के निस्तारण समेत सफाई कार्याें पर जोर है। वहीं, सड़क, सीवर और पानी जैसी सेवाओं को बेहतर करने पर जोर दिया गया है। इस साल बजट में आय और व्यय का संतुलन बनाया गया है। इसमें कोई नए कर (टैक्स) का प्रावधान नहीं किया गया है। हालांकि, पिछले साल की अपेक्षा बजट में 400 करोड़ की बढ़ोतरी की गई है।
इन मदों से होगी आय
निगम की आय विभिन्न स्रोतों से प्राप्त होगी, प्रमुख रूप से प्रॉपर्टी टैक्स, स्टांप ड्यूटी, जल एवं सीवरेज शुल्क, विज्ञापन, भूमि मुआवजा तथा अन्य राजस्व स्रोत शामिल हैं। प्रॉपर्टी टैक्स से 325 करोड़ रुपये, स्टांप ड्यूटी से 500 करोड़ रुपये, वॉटर एवं सीवरेज शुल्क से 80 करोड़ रुपये, म्यूनिसिपल प्रॉपर्टीज की सेल/ऑक्शन से 75 करोड़ रुपये, म्यूनिसिपल हाउस या शॉप की बिक्री से 40 करोड़ रुपये, ईडीसी/आईडीसी से 75 करोड़ रुपये, लैंड कम्पनसेशन से 150 करोड़ रुपये तथा विज्ञापन से 120 करोड़ रुपये की आय का अनुमान है। इसके अतिरिक्त अन्य मदों से भी निगम को आय प्राप्त होने का अनुमान बजट में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
स्वच्छता, संचालन और विकास कार्यों पर खर्च
बजट में शहर की स्वच्छता व्यवस्था और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई है। प्रस्तावित व्यय के अनुसार, सफाई एवं कचरा प्रबंधन पर 400 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। संचालन एवं रख-रखाव (ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस) पर 250 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। विभिन्न विकास कार्यों पर 400 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
नागरिक सेवाओं के स्तर को और बेहतर किया जाएगा
नगर निगम का यह बजट गुरुग्राम के समग्र और संतुलित विकास को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसमें स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने, बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने और शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। बजट के माध्यम से शहर में विकास कार्यों को और गति मिलेगी। - राजरानी मल्होत्रा, मेयर नगर निगम
बजट में शामिल योजनाओं और विकास कार्यों के प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया जाएगा। निगम का प्रयास रहेगा कि शहर में स्वच्छता, बुनियादी सुविधाओं और नागरिक सेवाओं के स्तर को और बेहतर बनाया जाएगा। - प्रदीप दहिया, आयुक्त नगर निगम
-- --
नगर निगम का बजट
साल- 2026-2027- 1918 करोड़
साल- 2025-26 - 1562 करोड़
साल- 2024-2025 - 1550 करोड़
साल- 2023-2024- 3,872 करोड़