फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   There is no relief from the problem of lift malfunction in Shobha City.

Gurugram News: शोभा सिटी में लिफ्ट खराब होने की समस्या से नहीं मिल रहा छुटकारा

Tue, 28 Nov 2023 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
There is no relief from the problem of lift malfunction in Shobha City.
निवासियों को करना पड़ रहा है परेशानी का सामना, एक बार फिर अधिकारियों से लगाई गुहारसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-108 स्थित शोभा सिटी के निवासियों को खराब लिफ्ट की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। सोसाइटी के लोगों की शिकायत पर पिछले दिनों जिला नगर योजनाकार विभाग के प्रतिनिधियों की टीम ने सोसाइटी में लिफ्ट की जांच के लिए दौरा किया था, मगर खराब लिफ्टों की समस्या का समाधान नहीं निकल पाया है। शनिवार को भी सोसाइटी में कई लिफ्ट खराब रहीं।
इस सोसाइटी के 22 टावरों में करीब 600 फ्लैट हैं। इनमें से करीब 350 में लोग रह रहे हैं। इस हाई राइज अपार्टमेंट की एक-एक फ्लैट की कीमत दो करोड़ से छह करोड़ तक की रही है। निवासियों का कहना है कि पिछले 18 महीनों से जब से इस सोसाइटी में लोगों ने रहना शुरू किया है, तब से लिफ्ट की समस्या चल रही है। एक टावर में दो लिफ्ट हैं और अगर एक भी खराब हो तो दूसरे पर आवाजाही निर्भर रहती है।
विज्ञापन

बार-बार लिफ्ट खराब होने के कारण निवासियों में भय का माहौल बन गया है। खास तौर पर बुजुर्गों और बच्चों को अकेले लिफ्ट में जाने नहीं दे रहे हैं। निवासियों ने डीटीपी से इस समस्या को गंभीरता से लेने और शीघ्र समाधान की मांग की है। सोसाइटी के निवासी प्रवीण कौशल ने बताया कि पिछले दिनों निवासियों की शिकायत पर डीटीपी कार्यालय के प्रतिनिधि दिवाली के एक दिन बाद लिफ्ट की शिकायतों की जांच के लिए पहुंचे। उस दिन भी सुबह 7.40 पर एक कार सफाई करने वाला लड़का सोसाइटी के ए वन टावर की सर्विस लिफ्ट में 20 मिनट तक फंसा रहा। सोसाइटी के लोगों ने इसकी वीडियो भी अधिकारियों को दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को सोसाइटी की 15 लिफ्टों की खराबी की शिकायत दर्ज की गई। इनमें सी वन टावर की दो पैसेंजर लिफ्ट, एक सर्विस लिफ्ट, ए वन टावर की एक पैसेंजर और एक सर्विस लिफ्ट, बी वन टावर की एक सर्विस और एक पैसेंजर लिफ्ट, ए टू टावर की एक पैसेंजर और एक सर्विस लिफ्ट, बी टू टावर की एक पैसेंजर और एक सर्विस लिफ्ट, सी -टू टावर के दो पैसेंजर और एक सर्विस लिफ्ट और एक ओवल लिफ्ट शामिल है।

सोसाइटी में अभी लिफ्टों संबंधित 56 शिकायतें मौजूद हैं। सोसाइटी में 16 लिफ्ट अंडर मेंटेनेंस की श्रेणी में बंद हैं। 13 में हिलने डुलने की शिकायत हैं। इसके अलावा दरवाजा खुलने बंद होने की समस्या, इमर्जेंसी कांटेक्ट नंबर नहीं होना, पंखा, लिफ्ट केबिन प्रोटेक्शन फोम हट जाने, व्यक्ति के लिफ्ट फंस जाने की दो शिकायतें,पावर सप्लाई इश्यू, लिफ्ट लॉबी लाइट आदि समस्याएं दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed