फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   There is a traffic jam on a narrow road with potholes, there is also a risk of accidents

Gurugram News: गड्ढे वाली संकरी सड़क पर लगता है जाम, हादसे खतरा भी है

Fri, 18 Jul 2025 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
There is a traffic jam on a narrow road with potholes, there is also a risk of accidents
फोटो
विज्ञापन

टूटी सड़क से दौलताबाद औद्योगिक इलाके के उद्यमी परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम रेलवे स्टेशन और द्वारका एक्सप्रेसवे के बीच में दौलताबाद का औद्योगिक क्षेत्र सघन रिहायशी इलाके से घिरा है। औद्योगिक क्षेत्र की करीब 300 इकाइयों और हजारों नागरिक रोजाना यहां खस्ताहाल सड़क, जल भराव और जाम से जूझ रहे हैं।
संवाद कार्यक्रम में यहां के उद्यमियों ने प्रशासन से गुहार लगाई कि बरसात के मौसम द्वारका एक्सप्रेसवे को दौलताबाद पुल तक की सड़क के गड्ढों को भर दें। टूटी सड़कों दुरुस्त कराने की भी मांग की। उनका कहना है कि बारिश में काफी पानी जमा हो रहा है और उद्योगों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। सड़क खराब होने का खामियाजा सूरत नगर, राजेंद्रा पार्क, गोदरेज हैबिटेट, जारा आवास और टेकचंद नगर के लोगों को भुगतना पड़ रहा। उद्योगों में बारिश के दौरान कर्मी नहीं आ पाते। सामान की आवाजाही मुश्किल है।
विज्ञापन

उद्यमियों ने कहा कि गुरुग्राम रेलवे स्टेशन में 250- 300 करोड़ रुपए खर्च कर आधुनिक बनाया जा रहा है मगर स्टेशन तक पहुंचने के लिए सड़क पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



---------

दौलताबाद पुल और संकरी सड़क पर रोजाना घंटों जाम लग जाता है। -पवन कुमार जिंदल, अध्यक्ष, दौलताबाद इंडस्टि्रयल एसोसिएशन

जरा सी बारिश में यहां काफी पानी भर जाता है। सड़क पर गड्ढे के कारण दुर्घटनाएं होती हैं।- उमेश चंद्र द्विवेदी, महासचिव, एसोसिएशन

द्वारका एक्सप्रेसवे से दौलताबाद पुल तक सड़क के गड्ढे भरवाए जाएं। बारिश में सड़क नहीं बन सकती। -हरीश गुप्ता, कोषाध्यक्ष, एसोसिएशन

टूटी सड़क, जलभराव और जाम की समस्या का समाधान मुख्यमंत्री, सांसद, मंत्री या विधायक तो सीधे तौर पर नहीं कर सकते हैं। - पाहुनी जैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed