{"_id":"69051a3945c16c36550712e1","slug":"there-is-a-problem-in-shifting-the-kherki-daula-toll-to-kukraula-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-71038-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: खेड़की दौला टोल को कुकरौला में शिफ्ट करने में फंसा पेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: खेड़की दौला टोल को कुकरौला में शिफ्ट करने में फंसा पेंच
विज्ञापन
- कुकरौला में टोल बनाने का काम रुका
- केंद्रीय राज्य मंत्री ने एनएचएआई व जिला प्रशासन को दूसरी जगह या आपत्तियां दूर करने का दिया निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित खेड़की दौला टोल को कुकरौला में शिफ्ट करने का मामला फिर अटक गया है। सहरावन और पचगांव के बीच कुकरौला गांव के राजस्व में चिन्हित स्थान राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा संवेदनशील क्षेत्र है। संबंधित अधिकारियों ने कुछ आपत्तियां दर्ज कराई हैं।
केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में खेड़की दौला टोल शिफ्ट के विषय में एक बैठक की। मंत्री ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारी पचगांव के पास टोल प्लाजा को शिफ्ट करने की प्रक्रिया में ग्रामीणों के सुगम आवागमन का ध्यान रखें। राव ने बताया कि सहरावन और पचगांव के बीच चिन्हित स्थान राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा संवेदनशील क्षेत्र है। जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों ने कुछ आपत्तियां दर्ज कराई हैं। उन्होंने एनएचएआई को निर्देश दिया कि इन आपत्तियों पर विचार करते हुए उनके निवारण या वैकल्पिक स्थान की दिशा में आगे बढ़ा जाए। केंद्रीय राज्य मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि इस विषय में विस्तृत खाका तैयार कर मंगलवार तक उनके कार्यालय में प्रस्तुत करें ताकि केंद्रीय स्तर पर समन्वय बैठक आयोजित की जा सके।
पचगांव में विरोध के बाद कुकरौला में बन रहा था टोल
दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) स्थित खेड़की दौला टोल से लोगों को परेशानी हो रही है। लोग टोल को हटाने के लिए साल 2015 से मांग कर रहे हैं। इस पर पचगांव में टोल बनाने के लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एचएसआईआईडीसी) ने एनएचएआई को 28 एकड़ जमीन दी थी। एनएचएआई ने पचगांव में टोल शिफ्ट करने का काम शुरू किया तो लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बाद टोल को पचगांव से मानेसर की ओर कुकरौला में बनाने का निर्णय लिया गया। कुकरोला में टोल बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। चिन्हित स्थान राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा संवेदनशील क्षेत्र होने अब निर्माण प्रक्रिया रुक गई है।
विज्ञापन
मानेसर में फ्लाईओवर निर्माण से पूर्व वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था आवश्यक
मंत्री ने कहा कि मानेसर में प्रस्तावित एलिवेटेड फ्लाईओवर के निर्माण से पूर्व जिला प्रशासन और एनएचएआई वाहनों के सुगम आवागमन हेतु वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने सुझाव दिया कि गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग (352 डी) के निर्माण पूरा होने के बाद ही फ्लाईओवर निर्माण प्रक्रिया शुरू की जाए। राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर यातायात दबाव कम होगा और जनता को असुविधा से राहत मिलेगी। राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि किसी भी विकास योजना का उद्देश्य तभी सार्थक माना जाएगा, जब उसका सीधा लाभ स्थानीय नागरिकों तक पहुंचे। बैठक में प्रधान सलाहकार (शहरी विकास) डीएस ढेसी, डीसी अजय कुमार, एसडीएम मानेसर दर्शन यादव समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।