फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   There is a jam at Dundaheda Chowk, people are helpless

Gurugram News: डूंडाहेड़ा चौक पर लगता है जाम, लोग बेबस

Wed, 10 May 2023 01:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
There is a jam at Dundaheda Chowk, people are helpless
अमर उजाला अभियान
विज्ञापन

.................................





अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। ओल्ड दिल्ली रोड पर गुरुग्राम की सीमा में घुसने पर आस-पास हुए अतिक्रमण का असर सरहोल मोड़ तक जाम के रूप में दिखता है। फैक्टरियों में काम करने वाले लोग व आने-जाने वाला माल वाहनों का भी नजारा आसानी से देखा जा सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने इस जाम से बचने की कवायद तो बहुत कर रखी है, मगर सुबह-शाम लगने वाले जाम से लोग बेहाल होते हैं।

बस अड्डे से लेकर कापसहेड़ा बार्डर तक वाहनों के दबाव का असर सुबह शाम देखा जा सकता है। दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस वे पर शंकर चौक को जोड़ने वाले मार्ग पर वाहन सुबह-शाम पैक रहते हैं। ट्रैफिक पुलिस की ओर से इसे कम करने की कवायद की जा चुकी है। उद्योग विहार फेस वन, फेस दो सेक्टर-17 व सेक्टर 18 की औद्योगिक कंपनियों में हजारों की संख्या लोग काम करते हैं।
विज्ञापन

हनुमान मंदिर चौक पर लगने वाले जाम के लिए बेतरतीव खड़े होने वाले ऑटो ज्यादा जिम्मेदार हैं। सवारी उतारने व बैठाने के चक्कर में ऑटो चालक अपना वाहन कहीं पर रोक देते हैं। जिसका असर पीछे चलने वाले वाहनों पर पड़ता है। इस क्षेत्र में वाहन व लोगों का इतना दबाव होता है कि ट्रैफिक पुलिस उसे नियंत्रण कर पाने में नाकाम साबित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पालम विहार की ओर निकलने वाले वाहनों का दबाव रहता है अधिक

गुरुग्राम। इस चौक पर लगने वाले जाम में पालम विहार क्षेत्र में आने -जाने वाले वाहनों का दबाव रहता है। हरियाणा व दिल्ली के नजफगढ़ को जोड़ने वाला मार्ग भी यहां से होकर निकलता है। ऐसे में वाहनों ही संख्या अधिक रहती है। 900 मीटर के क्षेत्र बनी अवैध कालोनी में रहने वालों के वाहनों का दबाव रहता है।



वर्जन

ट्रैफिक पुलिस की ओर से इस मार्ग पर लगने वाले जाम को देखते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही नगर निगम की ओर से समय-समय पर अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाता है। - वीरेन्द्र विज डीसीपी ट्रैफिक , गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed