फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   There has been a three-fold reduction in the demand for oxygen cylinders

ऑक्सीजन सिलिंडर की मांग में आई तीन गुना कमी

Thu, 03 Jun 2021 07:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
There has been a three-fold reduction in the demand for oxygen cylinders
गुरुग्राम। जिले में कोरोना संक्रमण का प्रकोप कम होते ही अब ऑक्सीजन सिलिंडर की मांग में तीन गुना तक की कमी आई है। ऐसा इसलिए हुआ है, क्योंकि मरीजों के स्वस्थ होने का अनुपात बढ़ा है और अस्पतालों में ऑक्सीजन सपोर्ट पर उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कमी आई है। प्रदेश सरकार द्वारा होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के लिए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से सिलिंडर वितरण की व्यवस्था की थी।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त डॉ. यश गर्ग के अनुसार जिले में अब तक ऑक्सीजन सिलिंडर वितरण सुविधा के तहत कुल 2320 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से अनियमितता पाए जाने पर 850 लोगों के आवेदन रद्द कर दिए गए। वहीं, 1469 लोगों के आवेदन स्वीकृत कर उन्हें ऑक्सीजन की होम डिलीवरी की गई। मई माह के शुरुआती दौर में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की भारी कमी रही। प्रदेश सरकार द्वारा ऐसे लोगों को घर पर ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए पोर्टल शुरू किया गया। 5 मई को इस पोर्टल के माध्यम से 135 आवेदन प्राप्त हुए, लेकिन अब यह आंकड़ा घटकर 50 से भी कम रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed