फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   There are many problems in the grain market, no solution is being found even after complaints

Gurugram News: अनाज मंडी में समस्याओं का अंबार, शिकायतों के बाद भी नहीं हो रहा समाधान

Sun, 22 Jun 2025 12:53 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Sun, 22 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
There are many problems in the grain market, no solution is being found even after complaints
पुन्हाना। प्रदेश में सबसे अधिक राजस्व देने वाली अनाज मंडियों में शामिल पुन्हाना की अनाज मंडी के व्यापारियों को वेयर हाउस की कमी खल रही है। संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों ने कहा कि एक दशक से वेयर हाउस की मांग करते आ रहे हैं।समस्या पर प्रशासनिक अधिकारियों सहित सरकार के नुमाइंदों के सामने गुहार लगाई लेकिन समाधान नहीं हुआ। व्यापारियों का कहना है कि अनाज मंडी की समस्याओं पर स्थानीय प्रशासन का ध्यान नहीं है। समस्याओं को लेकर व्यापारी वर्ग परेशान है।
विज्ञापन


व्यापार मंडल के प्रधान संजीव गर्ग, व्यापारी हाजी दीन मोहम्मद, घनश्याम, जाहूल, सिराज, मोनू, दीन दयाल, मुस्तकीम, पूर्व प्रधान मंगतराम, देवेन्द्र पंडित का कहना है कि अनाज मंडी की टिनशेड जर्जर अवस्था में है कभी भी कोई हादसा हो सकता है। टिनशेड पर बाहरी लोगों ने कब्जा जमाया हुआ है जिसके कारण व्यापारियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

समस्या पर कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की लेकिन समाधान नहीं हुआ। अनाज मंडी की सड़कें, सीवर लाइन, पीने के पानी की लंबे समय से समस्या है। व्यापारियों का कहना है कि अनाज मंडी की दीवारें छोटी होने के कारण मंडी में लगातार चोरी की घटनाएं होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाखों रुपये की लागत से बनाई गई सड़क पर हर समय पानी भरा रहता है। व्यापारियों का कहना कि तकरीबन 88 लाख रुपये की लागत से हाल ही में डाली गई सीवर लाइन भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। समस्याओं पर व्यापारी मार्केट कमेटी सहित स्थानीय प्रशासन के सामने अपनी समस्या रख चुके हैं लेकिन समाधान के लिए स्थानीय प्रशासन गंभीर नहीं है।
----------------------------
वेयर हाउस की मांग लंबे समय से की जा रही है। खेड़ला गांव के पास वन विभाग की जमीन पर इस पर काम भी शुरू हुआ था लेकिन आगे नहीं बढ़ पाया। प्रदेश सरकार को यहां के व्यापारियों की समस्या पर ध्यान देना चाहिए। -हाजी दीन मोहम्मद

---------------------

अनाज मंडी में बरसात से फसल को बचाने के लिए टिनशेड तो है लेकिन दोनों टिनशेड के नीचे बाहरी लोगों ने कब्जा जमाया हुआ है। मंडी के व्यापारियों ने कई बार इसका विरोध किया लेकिन मार्केट कमेटी व स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया। -संजीव गर्ग


---------------------------------

हाल में बनाई गई सड़क व सीवर लाइन में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। निर्माण के दौरान प्रशासन से इसकी जांच की मांग की गई लेकिन प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया। आलम यह है अनाज मंडी की सड़क पर हर समय पानी भरा रहता है तो सीवर लाइन शुरू नहीं हो पाई है। -सुनील कुमार

---------------------------

अनाज मंडी के व्यापारियों के प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। अनाज मंडी की दीवारों पर कुछ समय पहले लगी तारें चोरी हो चुकी हैं, जिसके बाद मंडी में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। -देवेंद्र पंडित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed