फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   There are lots of problems in Pandit Mohalla, somewhere there is garbage and somewhere there is problem of broken roads

Gurugram News: पंडित मोहल्ले में समस्याओं का अंबार, कहीं गंदगी तो कहीं टूटी सड़कों से परेशानी

Sun, 11 May 2025 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
There are lots of problems in Pandit Mohalla, somewhere there is garbage and somewhere there is problem of broken roads
-जगह-जगह जलभराव, गंदगी व टूटी सड़कें ले रहीं हैं लोगों के सब्र का इम्तिहान
विज्ञापन

-ग्रामीणों का आरोप, नगर परिषद की अकर्मण्यता से नूंह के हालात गांव से भी बदतर
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नूंह शहर में हर तरफ समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। शहर में जगह-जगह जलभराव, गंदगी, टूटी सड़कें, ओवरफ्लो नालियों का रास्तों में फैला गंदा पानी जैसी समस्याएं आम हैं। रविवार को नूंह शहर के वार्ड-12 के पंड़ित मोहल्ले के लोगों ने अमर उजाला संवाद के दौरान बताया कि सुविधाओं के मामले में नूंह शहर गांवों से भी बदतर है।
मोहल्ले में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए है। नवनिर्मित रास्तों की नालियां दो दिन भी नहीं चली। इसके कारण गलियों में पानी ठहरने लगा है। इन समस्याओं के बारे में वार्ड पार्षद से लेकर नगरपरिषद चेयरमैन तक कई बार गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। लोगों ने बताया कि छोटा सा शहर है, यदि व्यवस्थित तरीके से समस्याओं का समाधान किया जाए तो बहुत अच्छी सुविधाएं लोगों को मिल सकती है। लेकिन शहर की जो भी सरकार चुनी जाती है, वह सिर्फ अपने जेब भरने तक सीमित रहती है। उसे जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं होता। नूंह को जिला बने 20 साल हो गए, लेकिन अभी तक भी यहां पर लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया नहीं है।
विज्ञापन

----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

पंड़ित मोहल्ले में सबसे अधिक गंदगी पसरी रहती है। इसी के नजदीक शहर का डंपिंग स्टेशन है। हर समय बदबू फैली रहती है, जिससे लगता है कि किसी औद्योगिक क्षेत्र में रह रहे है। गंदगी और बदबू के कारण बहुत से लोगों को हर समय सिरदर्द की समस्या बनी रहती है।
- देवेंद्र लाला।
----------------------------

अभी कुछ दिन पहले मोहल्ले में एक गली बनाई गई थी। जिसके साथ नाली भी बनाई थी, लेकिन सही तरीके से नाली न बनाने के कारण उसमें पानी रुकने लगा, जिसे फिर से तोड दिया गया। अब दोबारा से उस नाली को ठीक किया नहीं जा रहा है। जिसके कारण गली के मुहाने पर हर समय पानी भरा रहता है।
-प्रिंस शर्मा।
------------------------
मोहल्ले में कुछ क्षेत्र बिना निर्माण के पड़ा हुआ है। जिसमें कीकर उगी हुई है। सफाईकर्मी मोहल्ले के कूडे़ को उठाकर वहां डाल देते है। जिसके कारण गली में से निकलना दूभर हो जाता है।
-सागर।
-----------------------
पंड़ित मोहल्ले की अधिकांश गलियां टूटी हुई है। जिनमें रोडे़ उखडे़ हुए है, जो लोगों को पैदल चलने में भी दिक्कत करती है। नगरपरिषद प्रशासन का विकास को लेकर इस तरफ कोई ध्यान नहीं है।
-कृष्ण गर्ग।
--------------
वर्जन
वार्ड में जो नाली टूटी हुई है उसे ठीक करवाया जाएगा तथा अन्य समस्याओं पर ध्यान देकर लोगों को सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।
-विजय बागड़ी, पार्षद प्रतिनिधि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed