{"_id":"68dd7a7a52497e0a9707862d","slug":"then-ram-said-angrily-there-is-no-love-without-fear-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-68718-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बोले राम सकोप तब, भय बिनु होइ न प्रीति..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बोले राम सकोप तब, भय बिनु होइ न प्रीति..
विज्ञापन
राम ने धनुष उठाकर समुद्र पर क्रोध दिखाया तो समुद्र देव प्रकट हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। विनय न मानत जलधि जड़, गए तीनि दिन बीति। बोले राम सकोप तब, भय बिनु होइ न प्रीति। तीन दिन तक राम समुद्र द्वारा लंका की राह दिए जाने की प्रतीक्षा करते रहे मगर समुद्र का जवाब नहीं आया। तब राम ने क्रोध से कहा भय के बिना प्रेम नहीं होता है। राम ने धनुष उठाकर समुद्र पर क्रोध दिखाया और समुद्र देव प्रकट हुए। जेल कांप्लेक्स स्थित बाबा सिद्धेश्वर रामलीला कमेटी की लीला में सबसे पहला दृश्य समुद्र देव की विनती करते राम का दिखाया गया। रामेश्वरम की स्थापना फिर सेतुबंध का निर्माण दिखाया गया। इस लीला में 14 वर्षीय दिव्यम ने समुद्र देव की भूमिका निभाई।
रावण अंगद संवाद का दृश्य भी यहां दिलचस्प रहा। रावण की भूमिका में प्रतीक अग्रवाल और अंगद की भूमिका में अचल मंगला रहे। इस लीला में लक्ष्मण मेघनाद युद्ध, लक्ष्मण मूर्छा और हनुमान द्वारा संजीवनी बूटी लाए जाने का दृश्य दिखाया गया। रामलीला ग्राउंड जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। गुड़गांव गांव में द्रोणाचार्य रामलीला क्लब की लीला में शबरी प्रसंग से लेकर लंका दहन तक का दृश्य दर्शाया गया। इसके अशोक वाटिका में सीता और हनुमान के दृश्य हुए।
न्यू कॉलोनी स्थित श्री सनातन धर्म गीता भवन की रामलीला में राम-लक्ष्मण, सुग्रीव और विभिषण की मंत्रणा दिखाई गई। अंगद को दूत बनाकर रावण के दरबार में भेजा गया। इस लीला में मेघनाद लक्ष्मण युद्ध और हनुमान द्वारा संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मण के उपचार कराए जाने और लक्ष्मण के फिर से युद्ध के लिए तैयार होने का दृश्य दर्शाया गया। यहां अंगद के किरदार में तनुष कुमार, रावण के किरदार में अश्विनी महेंद्रू, हनुमान के किरदार में मोहित और राम की भूमिका में मयंक चावला रहे।
विज्ञापन
आज निकलेंगी शोभा यात्राएं
शहर की रामलीला कमेटियां बृहस्पतिवार को विजयादशमी के मौके पर शोभा यात्रा निकालेंगी। शोभा यात्रा का समापन इलाकों के दशहरा मैदानों, खाली प्लॉटों में होगा, जहां रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन होगा।