फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Theft in broad daylight in the house of the constable in the police line

पुलिस लाइन में हवलदार के घर में दिनदहाड़े चोरी

Sat, 30 Oct 2021 10:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Theft in broad daylight in the house of the constable in the police line
गुरुग्राम। जिन कंधों पर शहर की सुरक्षा का जिम्मा है उन्हीं को चुनौती देते हुए चोरों ने एक हवलदार के घर चोरी कर ली। दिन दहाड़े मानेसर पुलिस लाइन में हुई वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। नौरंगपुर स्थित मानेसर पुलिस लाइन में एक हवलदार के घर दिन दहाड़े चोरों ने सेंध लगाई। हवलदार ने चोरी किए गए पैसे अपने भाई व भतीजी के इलाज के लिए रखे थे। मानेसर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में लोहारू निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह गुरुग्राम पुलिस में हवलदार है। उसकी ड्यूटी सुशांत लोक ट्रैफिक टावर में है और वह मानेसर पुलिस लाइन की टावर के फ्लैट नंबर 103 में रहता है। 29 अक्तूबर की सुबह करीब साढ़े 9 बजे वह गुरुग्राम में सामान खरीदने के लिए आया था। शाम करीब 7 बजे जब वह वापस पहुंचा तो घर का ताला टूटा मिला। कमरे में सूटकेस व अलमारी खुली मिली। जांच करने पर पाया कि घर पर रखा सोने का हार, 2 हाथों के कड़े, 2 सोने की चूड़ियां, 2 सोने की चेन, 9 अंगूठी, एक नथ व टिक्का, 7 येट झुमके, छह जोड़ी पायल व अन्य गहने चोरी हो गए। इसके साथ ही घर पर भाई व भतीजे के इलाज के लिए रखे करीब साढ़े 6 लाख रुपये भी गायब मिले। इसकी शिकायत उसने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मानेसर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि पुलिस लाइन में डीसीपी मानेसर का ऑफिस भी है। गेट पर जांच करने व रजिस्टर में नाम दर्ज करने के बाद ही पुलिस लाइन में किसी व्यक्ति को प्रवेश दिया जाता है। ऐसे में पुलिस लाइन में हुई चोरी की वारदात ने इस व्यवस्था की पोल खोल दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकार का हाथ होने का अंदेशा
मानेसर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसका मानना है कि वारदात में किसी जानकार का भी हाथ हो सकता है जिसे पता हो कि घर का मालिक इस समय बाहर है और घर में पैसा रखा है। ऐसे में पुलिस बहुत ही गोपनीय तरीके से जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed