फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Theatre proposal ready, children will get knowledge about wildlife from the film

Gurugram News: थियेटर प्रपोजल तैयार, फिल्म से बच्चों को मिलेगा वन्यजीवों का ज्ञान

Tue, 19 May 2026 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Theatre proposal ready, children will get knowledge about wildlife from the film
पहले के प्रस्ताव में सीटों की संख्या कम थी, लेकिन नए प्रारूप में इसे बढ़ाकर अधिक दर्शकों के अनुकूल बनाया गया
विज्ञापन


15 मिनट की होगी फिल्म, 50 सीटों की व्यवस्था होगी

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। वन विभाग ने जंगलों और वन्यजीवों पर आधारित 15 मिनट की शॉर्ट फिल्म दिखाने के लिए थियेटर बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। यह फाइल करीब डेढ़ साल से लंबित थी, जिसे अब फिर से गति मिलने की उम्मीद है। प्रस्ताव के अनुसार, थियेटर में 50 सीटों की व्यवस्था होगी। पहले के प्रस्ताव में सीटों की संख्या कम थी, लेकिन नए प्रारूप में इसे बढ़ाकर अधिक दर्शकों के अनुकूल बनाया गया है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को वन्यजीवों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।


15 मिनट की इस फिल्म के माध्यम से हरियाणा के जंगलों में पाए जाने वाले विभिन्न वन्यजीवों, उनके प्राकृतिक आवास और संरक्षण से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। वन विभाग का मानना है कि दृश्य माध्यम से बच्चों में सीखने की क्षमता और जागरूकता अधिक प्रभावी रूप से बढ़ेगी।
विज्ञापन



थियेटर को सुल्तानपुर क्षेत्र में स्थापित करने की योजना है, जिससे यहां आने वाले पर्यटकों और विद्यार्थियों को भी इसका लाभ मिल सके। सुल्तानपुर नेशनल पार्क पहले से ही पक्षी प्रेमियों और पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण है, और इस परियोजना से इसकी शैक्षिक भूमिका और मजबूत होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह पहल पर्यावरण शिक्षा को आधुनिक और रोचक तरीके से प्रस्तुत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। इसके जरिये बच्चों में वन्यजीव संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें प्राकृतिक संसाधनों के महत्व को भी समझाया जाएगा।



वन विभाग ने वन्यजीवों की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए 50 सीटों वाला मूवी थियेटर बनाने की योजना तैयार की है। प्रपोजल उच्च स्तर पर भेजा गया है। अनुमति मिलने के बाद आगे का कार्य शुरू होगा। इससे छात्रों और लोगों में पर्यावरण व वन्यजीव संरक्षण की जागरूकता बढ़ेगी।
- राज जांगड़ा, वन्यजीव संरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed