फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The youth snatched the gold mangalsutra from the woman's neck

Gurugram News: युवकों ने महिला के गले से झपटा सोने का मंगलसूत्र

Wed, 11 Jun 2025 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
The youth snatched the gold mangalsutra from the woman's neck
गुरुग्राम। सेक्टर-5 थाना अंतर्गत अशोक विहार फेज-3 में स्कूटी सवार युवकों ने महिला के गले से मंगलसूत्र झपट लिया। अशोक विहार फेज-3 एक्सटेंशन निवासी कोमल कुमारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह निजी कंपनी में नौकरी करती है। बीते सोमवार की शाम करीब पांच बजे ड्यूटी से आने के बाद वह सी-2 पालम विहार से अपने घर की ओर पैदल जा रही थी।
विज्ञापन

कोमल कुमारी ने पुलिस को बताया कि इसी दौरान पीछे से एक काले रंग की स्कूटी पर सवार हेलमेट पहने दो युवक आए और उसके गले से 8.85 ग्राम वजन का सोने का मंगलसूत्र झपट लिया। महिला ने शोर मचाया तो लोगों ने युवकों का पीछा किया। इसके बाद आरोपी युवक अशोक विहार फेज-3 एक्सटेंशन में स्कूटी छोड़कर भाग गए। स्कूटी पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी। जांच अधिकारी जितेंद्र ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed