{"_id":"5e20af688ebc3e4b2b12027b","slug":"the-young-man-escaped-by-taking-cab-as-ride-gurgaon-news-noi4861876197","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारी बनकर बैठा युवक कैब लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवारी बनकर बैठा युवक कैब लेकर फरार
विज्ञापन
सवारी बनकर बैठा युवक कैब लेकर फरार
गुरुग्राम। आईजीआई एयरपोर्ट से सवारी लेकर आ रहे कैब चालक को बीच रास्ते में गाड़ी रोकना महंगा पड़ गया। मौका पाकर सवारी बनकर बैठा युवक कैब लेकर फरार हो गया। वारदात के बाद कैब चालक ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर सूचना दी। चालक का आरोप है कि पुलिस ने कैब ढूंढने की बजाय पूरी रात थाने में बैठाए रखा। पीड़ित चालक ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने शिकायत दर्ज करने की बजाय उसे थाने से धमकाकर भगा दिया, जिसकी शिकायत अभी तक दर्ज नहीं की गई।
मामला 13 जनवरी का है। दिल्ली के द्वारका सेक्टर-15 निवासी विक्की कुमार गाड़ी लेकर आईजीआई एयरपोर्ट पर सवारी का इंतजार कर रहा था। इतने में एक युवक भागते हुए उसके पास आया और इमरजेंसी होने की बात कहते हुए बिना बुकिंग के गुरुग्राम छोड़ने की प्रार्थना करने लगा। कैब चालक ने उसे एमजी रोड ले आया। युवक ने बताया कि उसे शीतला माता रोड पर जाना था, तो चालक उसकी बात पर विश्वास करते हुए शीतला माता रोड की तरफ ले आया।
रात करीब 2 बजे चालक ने शीतला माता रोड पर शौच के लिए गाड़ी रोकी। चालक साथ में अपना मोबाइल और गाड़ी की चाबी ले जाने लगा तो युवक ने कहा कि उसे अपना मोबाइल चार्ज करना है इसलिए गाड़ी बंद मत करो। चालक जैसे ही शौच के लिए सड़क किनारे गया सवारी बनकर बैठा युवक गाड़ी लेकर फरार हो गया। युवक ने शोर मचाते हुए मदद की गुहार लगाई लेकिन युवक पकड़ में नहीं आ सका।
विज्ञापन
पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं होने पर शंभु कुमार झा नामक युवक ने ट्विटर के माध्यम से गुरुग्राम पुलिस और मुख्यमंत्री से शिकायत की। इस संबंध में सेक्टर-5 थाना प्रभारी शमशुद्दीन ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है, अगर पुलिसकर्मियों ने थाने में ऐसा किया है तो उन्हें जवाब तलब किया जाएगा।