फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The young man broke the idol after entering the temple, the villagers handed over the accused to the police

Gurugram News: मंदिर में घुसकर युवक ने मूर्ति की खंडित, ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस को सौंपा

Sun, 08 Oct 2023 01:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
The young man broke the idol after entering the temple, the villagers handed over the accused to the police
मंदिर में घुसकर युवक ने मूर्ति की खंडित, ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। बादशाहपुर थाना क्षेत्र की दरबारीपुर की पहाड़ी में स्थित काल भैरव के मंदिर में मूर्ति खंडित करने का मामला सामने आया है। आरोपी को मौके से पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। वहीं इस मामले मे सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें आरोपी युवक बार-बार मूर्ति को फेंकता दिखाई दे रहा है। बाद में आरोपी युवक ने मूर्ति को नीचे गिरा दिया। इससे मूर्ति के टुकड़े-टुकड़े हो गए। वहीं इस संबंध में बादशाहपुर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बादशाहपुर थाना पुलिस ने बताया कि दरबारीपुर गांव के नजदीक काल भैरव का मंदिर है। जहां पर शुक्रवार देर रात एक युवक घुस गया और उसने काल भैरव की मूर्ति खंडित कर दी। इसके अलावा अन्य मूर्तियों व सामान को भी बिखेर दिया। तभी कुछ ग्रामीणों ने उसे देख लिया और पकड़कर पीटा और 112 नंबर कंट्रोल रूम में कॉल कर पुलिस बुलाई और उसे पुलिस को सौंप दिया। मामले की जांच में सीआईए मानेसर ने एक युवक को हिरासत में लिया है। युवक मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने इस संबंध में कोई शिकायत नहीं दी है। लेकिन आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed