{"_id":"6817b80b1e809840270b9327","slug":"the-work-of-gpr-survey-being-done-for-the-metro-has-stopped-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-56862-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मेट्रो के लिए हो रहा जीपीआर सर्वे का कार्य रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मेट्रो के लिए हो रहा जीपीआर सर्वे का कार्य रुका
विज्ञापन
पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक होना है सर्वे
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड ओल्ड गुरुगाम मेट्रो रूट पर ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार (जीपीआर) सर्वे करा रहा है। यह कार्य मिलेनियम सिटी सेंटर से सुभाष चौक तक हो चुका है। हालांकि दो दिन पहले हुई बारिश के कारण कार्य प्रभावित हुआ है। अब मौसम साफ होने के बाद सर्वे कार्य दोबारा शुरू होगा।
सर्वे में मेट्रो रूट में आ रहे सीवर-पानी, गैस लाइन, पाइप और बिजली तारों की जानकारी ली जा रही है। जीएमआरएल की ओर से मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक 28.5 किलोमीटर लंबे मेट्रो लाइन का निर्माण किया जाना है। पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर नौ तक मेट्रो निर्माण के लिए 1286 करोड़ का टेंडर जारी किया गया है। मेट्रो रूट पर सीवर-पानी, ड्रेनेज लाइन, गैस लाइन, टेलीफोन की तार समेत अन्य को हटाया जाना है। जीएमआरएल मेट्रो लाइन का जीपीआर सर्वे करा रहा है। मिट्टी सूखने तक कार्य को रोक दिया गया है। जीपीआर का इस्तेमाल जमीन के नीचे दबी वस्तुओं का पता लगाने समेत अन्य कार्याें में किया जाता है। बता दें कि ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के निर्माण के लिए 14 मेट्रो स्टेशनों का स्ट्रक्चरल डिजाइन तैयार कर टेंडर जारी किया गया और इसी माह खुलेगा।