फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The wedding party was attacked with sticks and rods after a dispute over parking the car.

Gurugram News: गाड़ी को साइड करने पर हुए विवाद में बरातियों पर लाठी-डंडों से हमला

Sat, 21 Feb 2026 07:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
The wedding party was attacked with sticks and rods after a dispute over parking the car.
पालम विहार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, पीड़ितों ने नहीं दी कोई शिकायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पालम विहार थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात को सेक्टर-22बी स्थित सामुदायिक केंद्र में पहुंचे बारातियों पर कुछ युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बरातियों के साथ मारपीट करने की सूचना मिलते ही पालम विहार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक हमलावर युवक मौके से भाग चुके थे। मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को शिकायत नहीं दी गई।
मामले में विवाद तब हुआ जब झाड़सा गांव से वाल्मीकि समाज की बरात मोलाहेड़ा गांव में गई थी। बरात की चढ़त के दौरान उसमें शामिल लोग नाच-गाने व गाजेबाजे के साथ सड़क पर आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान एक गाड़ी में सवार युवकों का बरातियों के साथ गाड़ी को साइड देने पर विवाद हो गया। दूल्हे के रिश्तेदार किशन लाल ने बताया कि गाड़ी में सवार युवकों ने बरातियों को धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद युवक मौके से चले गए। कुछ देर बाद युवक अन्य साथियों को लेकर सामुदायिक केंद्र पहुंचे। किशन लाल ने बताया कि सामुदायिक केंद्र में पहुंचते ही करीब 10 युवकों ने तोड़-फोड़ करते हुए जो भी सामने आया, उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। दूल्हे पक्ष की महिलाएं भी हमले में घायल हुई। हमले में घायल दो युवकों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि गाड़ी सवार दो से तीन युवकों की साइड लेने को लेकर कहासुनी हुई थी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से युवकों की गाड़ी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पालम विहार के प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र ने बताया कि पीड़ित पक्ष कर ओर से कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलते ही मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed